Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘लेबनान में हमारे मिशन को छुआ तो…’, ईरान ने दी धमकी- उड़ा देंगे दुनिया भर में इजरायली दूतावास

ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इजरायल के ऐसे किसी भी कदम से ईरान दुनिया भर में इजरायली दूतावासों पर हमला करने के लिए मजबूर हो जाएगा.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Mar 4, 2026 23:59
तेल अवीव में एक ईरानी हमले की चपेट में आई बिल्डिंग.

ईरान की सेना ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि इजरायल लेबनान में तेहरान के मिशन पर हमला करता है, तो वे दुनिया भर में इजरायली राजनयिक मिशनों को निशाना बनाएंगे. ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता अबुलफजल शेकरची ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि इजरायल के ऐसे किसी भी कदम से ईरान दुनिया भर में इजरायली दूतावासों पर हमला करने के लिए मजबूर हो जाएगा.

इससे एक दिन पहले इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्रई ने चेतावनी दी थी कि इजरायल ईरानी आतंकी शासन के उन प्रतिनिधियों को चेतावनी देता है जो अभी भी लेबनान में हैं, वे निशाना बनने से पहले तुरंत वहां से निकल जाएं उन्होंने जाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : तीसरे विश्व युद्ध का मंडरा रहा खतरा! ये हैं दुनिया के 10 सबसे सेफ देश और शहर, देखें पूरी लिस्ट

100 से ज्यादा US मरीन मारे गए – IRGC का दावा

ईरान के खातम-अल अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने बुधवार को कहा कि दुबई में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए हमले में 100 से अधिक अमेरिकी मरीन मारे गए. मेहर न्यूज एजेंसी ने उसके हवाले से लिखा है, ‘दुबई में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर लगभग 160 मरीन थे. खुफिया जानकारी के मुताबिक, ड्रोन और मिसाइलों से बेस पर किए गए हमले में अमेरिका ने 100 से अधिक मरीन मारे गए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘न पैसा बचा, न दवाइयां…’, बहरीन में मिसाइल हमलों के बीच फंसे तेलुगु टूरिस्ट, VIDEO जारी कर मांगी मदद

बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध को पांच दिन हो गए हैं. शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर तेहरान पर हमला कर दिया था. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए थे. इसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागीं. इसके साथ मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया.

First published on: Mar 04, 2026 11:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.