क्या ईरान-इजरायल युद्ध में पाकिस्तान भी कूदेगा? जानिए- आखिर ऐसे संकेत क्यों दे रहा पाक

शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले कर दिए थे. इन देशों के बीच जारी जंग को पांच दिन हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में करीब एक हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

sHAHBAZ SHARIF

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध की आंच दक्षिण एशिया तक पहुंचने लगी है. पाकिस्तान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर संकेत दिया है कि वह इस युद्ध में शामिल हो सकता है. इसकी मुख्य वजह सऊदी अरब के साथ उसका द्विपक्षीय रक्षा समझौता है.

विज्ञापन

‘द फाइनेंशियल टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष को साफ चेतावनी दी है कि वे सऊदी अरब पर मिसाइल या ड्रोन हमले न करें. डार ने कहा, ‘मैंने उन्हें समझा दिया है कि हमारा सऊदी के साथ रक्षा समझौता है.’

विज्ञापन

यह पहला मौका है जब इस्लामाबाद ने यह स्वीकार किया है कि पिछले साल सितंबर में हुआ यह ‘डिफेंस पैक्ट’ ईरान युद्ध की स्थिति में भी लागू होगा.

विज्ञापन

डार का दावा है कि पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौते की वजह से सऊदी अरब पर हमले तुलनात्मक रूप से कम हुए हैं. इस समझौते के तहत किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि, ईरान ने भी शर्त रखी है कि सऊदी की जमीन का इस्तेमाल उसके खिलाफ नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

बता दें, शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमले कर दिए थे. इन देशों के बीच जारी जंग को पांच दिन हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में करीब एक हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में इजरायल और मिडिल ईस्ट के उन देशों पर हमला किया है, जहां अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ