Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

मौत के बाद खामनेई के एक्स हैंडल से पोस्ट हुई कुरान की आयत, क्या है मतलब?

Iran Supreme Leader Khamenei Death: ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्ध के बाद अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. अब उनकी मौत के बाद खामेनेई के एक्स अकाउंट से कुरान की आयत शेयर की गई है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 1, 2026 12:42
Iran Supreme Leader Khamenei Death
Photo Credit- Social Media

Iran Supreme Leader Khamenei Death: अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि हो गई है. खामेनेई की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट किया गया है. एक्स अकाउंट से कुरान की आयत शेयर की गई है. इस आयत को शेयर कर खामेनेई को शहीद का दर्जा दिया गया है. एक्स पर शेयर की गई इस कुरान की आयत का क्या मतलब है चलिए जानते हैं?

सूरह अल-अहजाब 33:23 की आयत

कुरान की सूरह अल-अहज़ाब 33:23 की आयत को शेयर कर खामेनेई को अल्लाह की राह में शहीद बताया गया है. कुरान की इस आयत में लिखा है ‘मोमिनों में कुछ लोग ऐसे हैं जिन लोगों ने अल्लाह से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिखाया. इनमें से कुछ ने अपना वादा निभाकर अपना समय पूरा कर लिया. कुछ अभी प्रतीक्षा में हैं. उन्होंने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया है’. खामेनेई के एक्स अकाउंट से इस पोस्ट ने मौत की पुष्टि भी कर दी है.

---विज्ञापन---

अमेरिका और इजरायल को चुनौती

कुरान की इस आयत को शेयर कर खामेनेई को अल्लाह की राह में शहीद बताया गया है. इसे के साथ ही अमेरिका और इजरायल को चुनौती दी गई है. इसमें लिखा है कुछ ने अपना वादा निभाकर समय पूरा किया और कुछ अभी इंतजार में हैं. इस तरह ईरान ने संदेश दिया है कि, वह अमेरिका और इजरायल के खिलाफ शांत नहीं बैठेगा. अब अमेरिका और इजरायल को आने वाले समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 01, 2026 12:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.