मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! ईरान का होर्मुज को लेकर बड़ा ऐलान, भारत को बड़ी राहत

Iran US Peace Deal: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए अगले 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पहले की तरह बहाल करने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता लगभग तय होने का दावा किया है. इस फैसले से वैश्विक तेल संकट दूर होगा और भारत में आयात-निर्यात का खर्च काफी घट जाएगा.

INDIA -IRAN.jpg

Iran US Peace Deal: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी भारी तनाव के बीच पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले 30 दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि युद्ध और तनाव शुरू होने से पहले इस समुद्री रास्ते पर जैसी स्थिति थी, उसे फिर से बहाल किया जाएगा और जहाजों पर लगी हर तरह की बंदिशें खत्म हो जाएंगी.

विज्ञापन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वैश्विक व्यापार और खासकर कच्चे तेल की सप्लाई के लिए दुनिया की ‘लाइफलाइन’ माना जाता है. पिछले कुछ महीनों में ईरान और अन्य देशों के बीच बढ़ी तनातनी के कारण इस रूट पर जहाजों का ट्रैफिक बेहद कम हो गया था. तेल कंपनियों और जहाज मालिकों को हमलों का डर था, जिसके कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन का गंभीर संकट खड़ा हो गया और तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं. अब इस रास्ते के दोबारा सुरक्षित होने से दुनिया भर के बाजारों को बड़ी संजीवनी मिलेगी.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- डील लगभग पक्की

इस महा-समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका, ईरान और इस क्षेत्र के कुछ अन्य देशों के बीच एक शांति समझौता लगभग तय हो चुका है. उन्होंने साफ किया कि इस ऐतिहासिक डील की सबसे बड़ी शर्त होर्मुज के रास्ते को फिर से खोलना है, जिसका आधिकारिक ऐलान बहुत जल्द किया जाएगा. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किर स्टार्मर ने भी इस बातचीत की सराहना की है और इसे युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.

भारत को होगा सबसे बड़ा फायदा

होर्मुज का रास्ता साफ होने से भारत को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी. भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर देश में पहुंचता है. युद्ध के डर से अब तक जहाजों को लंबा और घूमकर आने वाला रास्ता चुनना पड़ रहा था, जिससे माल ढुलाई (फ्रीट) और जहाजों के इंश्योरेंस का खर्च काफी बढ़ गया था. रास्ता सुचारू होने से सीधे तौर पर भारत का आयात-निर्यात सस्ता होगा और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ