अगले हफ्ते पाकिस्तान जाएंगे ईरान के विदेश मंत्री, क्या मिसाइल अटैक के बाद सुधरेंगे रिश्ते?

Iran Pakistan Conflict: मिसाइल अटैक के बाद ईरान के साथ पाकिस्तान के राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए हैं। इस बीच खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अगले हफ्ते पाकिस्तान का दौरा करेंगे, जिसे दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारने का प्रयास माना जा रहा है।

Iran's Flag

Iran's Flag

Iran Pakistan Conflict: ईरान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते इस समय ठीक नहीं चल रहे हैं। ईरान की तरफ से बलूचिस्तान प्रांत में किए गए मिसाइल अटैक के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। हालांकि, अब दोनों देश रिश्तों को सुधारने पर ध्यान देना चाहते हैं। इसी कड़ी में ईरान के विदेश मंत्री अगले सप्ताह पाकिस्तान का दौरा करेंगे।

विज्ञापन

29 जनवरी को पाकिस्तान का दौरा करेंगे ईरान के विदेश मंत्री

विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के राजदूतों को 26 जनवरी तक अपने पदों पर लौटने के लिए कहा गया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी के निमंत्रण पर अब्दुल्लाहियन 29 जनवरी को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन सोमवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। राजदूत भी शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंच जाएंगे।

पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को किया था निष्कासित

विज्ञापन

बता दें कि ईरान के मिसाइल अटैक के बाद पाकिस्तान ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुलाया लिया था। इसके साथ ही, उसने ईरान के राजदूत को निष्कासित कर दिया था। पाकिस्तान का कहना था कि ईरान ने अलगाववादी बलूच लिबरेशन फंट्र और बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, ईरान ने कहा कि उसने जैश अल-अदल के आतंकियों पर मिसाइल से हमला किया था।

विज्ञापन

ईरान में जैश अल-बदल के हमले में 9 लोगों की मौत

जैश अल-बदल पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान और ईरान के दक्षिणपूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। ईरान का कहना है कि पाकिस्तान से सटे एक गांव में अल-बदल आतंकियों ने हमला कर 4 बच्चों समेत 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ