Iran: कासिम सुलेमानी की मजार के पास बम धमाके का जिम्मेदार कौन, क्या इजराइल-ईरान के बीच होगी जंग?

Iran Bomb Blast Qasem Soleimani Israel Iran War: इस बम धमाके का शक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर जताया जा रहा है।

Iran: Qasem Soleimani tomb bomb blast mossad Israel Iran war

Iran: Qasem Soleimani tomb bomb blast mossad Israel Iran war

विज्ञापन

Iran Bomb Blast Qasem Soleimani Israel Iran War: ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल रहे कासिम सुलेमानी की हत्या की चौथी बरसी पर कामरान शहर बम धमाकों से गूंज उठा। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। कासिम सुलेमानी की मजार पर मौत के इस मंजर ने पूरे ईरान में बदले की आग भड़का दी है।

धमाका भले ही ईरान में हुआ, लेकिन इससे उठी चिंगारी ने विश्व स्तर पर युद्ध का खतरा और बढ़ा दिया है। ईरान के रुख से माना जा रहा है इस हमले में अमेरिका-इजराइल का हाथ हो सकता है। सबसे ज्यादा शक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद पर हो रहा है।

विज्ञापन

इजराइल और ईरान के बीच भड़क सकती है जंग

शक ही नहीं बल्कि ईरान का मानना है इसमें मोसाद का ही हाथ है। अगर ऐसा है तो इजराइल और हमास की जंग अब इजराइल और ईरान के बीच भी भड़क सकती है। हमले के बाद ईरान की तरफ से आने वाला बयान भी इस तरफ ही इशारा कर रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि वो इसका बदला निहायत ही भीषण तरीके से लेगा।

https://twitter.com/solidarity4pali/status/1742612858435756467

अमेरिका और मोसाद के निशाने पर कुद्स फोर्स के लीडर 

कुद्स फोर्स के लीडर हमेशा अमेरिका और मोसाद के निशाने पर रहते हैं। कहा जा रहा है कासिम की मजार पर कुछ कमांडर भी थे, जो अमेरिका और इजराइल के निशाने पर थे। इस धमाके को बेरूत में मारे गए हमास के टॉप कमांडर से भी जोड़ा जा रहा है। मतलब साफ है कि अगर इस धमाके में इजराइल-अमेरिका का हाथ हुआ तो इजराइल-गाजा की जंग अपनी सीमा से बाहर चली जाएगी। इसके बाद अब तक जो मिडिल ईस्ट में नहीं हुआ वो देखने को मिलेगा। सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि दुनिया में इस धमाके ने टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

तीसरे देश की ऑफिशियल एंट्री

हमास, हिजबुल्लाह और हूती, इजराइल इन तीनों से लड़ रहा है। हिजबुल्लाह मतलब लेबनान, हूती मतलब यमन और हमास मतलब फिलिस्तीन…अब तक इजराइल इन तीनों से लड़ रहा है। हूतियों के हमले, हिजबुल्ला के अटैक और हमास की बमबारी का जवाब दे रहा था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब हमास के टॉप लीडर को लेबनान की जमीन पर मारा गया। मतलब गाजा इजराइल की जंग में एक तीसरे देश की ऑफिशियल एंट्री हुई।

विज्ञापन

इजराइल और हमास की जंग दुनिया के लिए और ज्यादा खतरनाक

जिसके बाद इजराइल और हमास की जंग दुनिया के लिए और ज्यादा खतरनाक हो गई। कहते हैं इसका साइडइफेक्ट ऐसा होता देख रहा है जिसका असर कई देशों में पड़ सकता है। माना जा रहा है कि लेबनान की जमीन पर हमास के टॉप कमांडर की मौत मोसाद के इनपुट पर हुआ। जिसे लेबनान अपनी धरती पर इजराइल का हमला मान रहा है। इसके बाद सीधे धमकी दे रहा है कि इसका नतीजा काफी खतरनाक होगा। कहा जा रहा है हमास को हिजबुल्लाह के जरिए ईरान का समर्थन हासिल है, लेकिन ईरान हमेशा से इसे नकारता आ रहा है। अभी तक माना जा रहा था कि इजराइल-हमास की जंग बंद होने वाली है, लेकिन ईरान में धमाके ने इस जंग को और भड़का दिया।

विज्ञापन

ईरान की धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए

जानकार बताते हैं कि ईरान की धमकी को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसकी एक मिसाइल कुछ ही मिनट में इजराइल को तबाह कर सकती है। ईरान अपनी इन्हीं मिसाइलों से हिजबुल्लाह और हूती विद्रोहियों के जरिए मिसाइलों से इजराइल के नागरिकों को निशाना बनाता है। अब सवाल ये है कि क्या तीसरे विश्वयुद्ध का अलार्म बच चुका है…क्या ईरान की वजह से पूरी दुनिया एक बार फिर जंग का मैदान बन जाएगी? क्या तीसरा वर्ल्ड वॉर खाड़ी से शुरू होने वाला है? अगर हां, तो दुनिया पर इसका असर क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ