आज की ताजा खबर, 5 July 2025 Today Breaking News: अमेरिका ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई,

Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र में आज विशाल रैली हुई, जिसमें ठाकरे ब्रदर्स एक मंच पर दिखे। आज गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं और PM मोदी आज 2 दिवसीय दौरे पर अर्जेंटीना पहुंचे। आज बिहार की राजनीति में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। पशुपतिपारस की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है।

Breaking News | Aaj Ki Taaza Khabar | Hindi Samachar

आज की ब्रेकिंग न्यूज, Today Latest News in Hindi

Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज 5 जुलाई दिन शनिवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो त्रिनिदाद एंड टोबैगो की 2 दिवसीय यात्रा खत्म करके PM मोदी अर्जेंटीना पहुंच गए हैं। उन्हें कैरेबियन देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया है। उधर आज बिहार में पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन में शामिल हो सकती है।

विज्ञापन

आज राज और उद्धव ठाकरे की रैली

महाराष्ट्र में आज शिवसेना और मनसे की संयुक्त विजय रैली हुई। करीब 18 साल बाद एक मंच पर दोनों भाई उद्धव और राज ठाकरे नजर आए। दूसरी ओर, अमेरिका के टैरिफ के खिलाफ भारत बड़ा कदम उठा सकता है। भारत ने WTO के समक्ष अमेरिका पर भी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

राज ठाकरे के बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का उद्धव ठाकरे से सवाल

हिंदी-मराठी विवाद पर बोले कुमार विश्वास, 'निजी स्वार्थ के लिए वैमनस्य ना फैलाएं'

हिंदी-मराठी विवाद पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि भाषा नफरत नहीं, प्यार फैलाती है। मुझे उम्मीद है कि सभी भाषाओं, चाहे मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, का सम्मान किया जाएगा क्योंकि वे सभी समृद्ध और जीवंत हैं। राजनेता अपने निजी स्वार्थ के लिए वैमनस्य ना फैलाएं।

बिहार: विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में शामिल पदाधिकारियों को मिलेगा 6000 रुपये का मानदेय

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से दलाई लामा को दी गई जन्मदिन की बधाई

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता है। दलाई लामा एकता, शांति और करुणा का संदेश देकर लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका तिब्बतियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। हम तिब्बतियों की विशिष्ट भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, जिसमें हस्तक्षेप के बिना धार्मिक नेताओं को स्वतंत्र रूप से चुनने और उनका सम्मान करने की उनकी क्षमता भी शामिल है।

'ठाकरे भाइयों का साथ आना राजनीतिक दिखावा', बोलीं शिवसेना नेता शाइना एनसी

watch | गोवा | शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "20 साल बाद ठाकरे भाई साथ आए हैं, और उन्हें शुभकामनाएं, लेकिन यह राजनीतिक दिखावा है। समझिए कि हर चुनाव में उद्धव ठाकरे ने गठबंधन बनाया और तोड़ा है। यह गिरगिट की विशेषता है। लोग धोखा महसूस करते हैं, क्योंकि सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे और ये गठबंधन हिंदू विरोधी रहे हैं। समझिए कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का एक दर्शन और विचारधारा थी। यह केवल दो अविश्वसनीय दलों द्वारा सुविधा और दिखावा है।"

जहाजपुर में सीताराम कीर की हत्या मामले में अपडे

जहाजपुर में सीताराम कीर की हत्या मामले में अपडेट सामने आया है। 24 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों व परिजनों में सहमति बन गई है। 22 लाख मुआवजा, संविदा पर नोकरी, आरोपियों की गिरफ्तारी पर सहमति बनी है।

इसके बाद मृतक युवक सीताराम कीर का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। परिजनों द्वारा सहमति दिए जाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

गोपाल खेमका हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

गोपाल खेमका हत्याकांड: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पीड़ित परिवार से मिलने पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुझे बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की है और उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट के आदेश पर बिक्रम मजीठिया की संपत्तियों पर विजिलेंस की छापेमारी

मजीठिया केस में बड़ी अपडेट: मोहाली कोर्ट के आदेश पर हिमाचल प्रदेश में बिक्रम मजीठिया की संपत्तियों पर विजिलेंस की छापेमारी हुई है। कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस को रेड में सहयोग देने के आदेश दिए थे। विजिलेंस टीम ने मजीठिया की अवैध कंपनियों पर कार्रवाई शुरू की।

भाषा विवाद पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद- ये बेकार का विवाद है

LIVE आज की ताजा खबर: केरल में निपाह वायरस के दो नए मामले

जानकारी के मुताबिक, केरल आईडीएसपी राज्य निगरानी इकाई द्वारा 4 जुलाई 2025 को केंद्रीय निगरानी इकाई, एनसीडीसी को निपाह वायरस रोग के दो मामलों की सूचना दी गई। आईडीएसपी, एनसीडीसी की केंद्रीय निगरानी इकाई राज्य इकाई के साथ निकट संपर्क में है और स्थिति पर सक्रिय रूप से नज़र रख रही है। राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (एनजेओआरटी) की तैनाती पर विचार किया जा रहा है। विभिन्न रोकथाम गतिविधियों के समन्वय के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया गया है।

गोपाल खेमका हत्याकांड पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा- आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैंने स्वयं SSP और जिलाधिकारी से बात की है और मैंने उपमुख्यमंत्री से भी बात की है। SIT गठन की घोषणा हो गई है। इस घटना से मैं दुखी हूं मेरा क्षेत्र है और इस क्षेत्र का प्रमुख नागरिक और वे एक अच्छे व्यवसायी थे। मैंने प्रशासन, पुलिस को सख्ती से कहा है। SIT बनी है तो जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी पकड़े जाए और उनको बिल्कुल छोड़ा नहीं जाए। अगर पुलिस प्रशासन पर अगर कोई लापरवाही है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाए।

LIVE आज की ताजा खबर: पटना की जेल में छापेमारी

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पटना के बेउर जेल में छापेमारी चल रही है। पटना आईजी जीतेन्द्र राणा सहित एसएसपी और कई डीएसपी मौजूद हैं।

LIVE आज की ताजा खबर: भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी का भाई नेहल मोदी गिरफ्तार

भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है।

इसकी जानकारी अमेरिकी न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को दी और बताया कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिकी अधिकारियों ने 4 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत प्रत्यर्पण अनुरोध के अनुसरण में की गई है।

LIVE आज की ताजा खबर: सिवान में ट्रिपल मर्डस केस में अपडेट

LIVE आज की ताजा खबर: बिहार के सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया-कौड़िया में तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस गंभीर मामले में पुलिस ने अब तक 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब तक 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के लिए 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया। एसपी मनोज तिवारी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो हत्याकांड की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

LIVE आज की ताजा खबर: आर्म्स डील संजय भंडारी भगोड़ा घोषित

LIVE आज की ताजा खबर: आर्म्स डीलर संजय भंडारी को दिल्ली की कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। ED के अनुरोध पर कोर्ट ने एक्शन लिया। संजय भंडारी भारतीय आर्म्स डीलर है, जिसके खिलाफ भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और डिफेंस डील में कमीशन लेने के आरोप में केस दर्ज है। साल 2016 में आयकर विभाग, CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में उस्क्ज्ञ नाम सामने आया था। उस पर काला धन विदेश भेजने, टैक्स की चोरी करने और रक्षा सौदों में रिश्वत लेने का भी आरोप है। साल 2016 में संजय के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ था तो वह भारत छोड़कर ब्रिटेन चला गया। ब्रिटेन की पुलिस ने साल 2020 में संजय को गिरफ्तार कर लिया। भारत सरकार ने अब संजय को भगोड़ा घोषित किया है।

LIVE आज की ताजा खबर: गुजरात के सुरेंद्रनगर में बारिश से हालात खराब

LIVE आज की ताजा खबर: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लखतर शहर की गलियों में बारिश का पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए हैं। लखतर क्षेत्र में साढ़े 3 इंच बारिश होने के चलते शहर के कई इलाकों, गलियों, लोगों के घरों और मंदिरों में पानी घुस गया है। बारिश का पानी घरों में घुसने से परेशान लोगों ने तुरंत पानी निकासी की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई। सूचना मिलते ही लखतर के मामलतदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं जानीं। उन्होंने प्रशासन को तत्काल पानी निकासी के निर्देश दिए हैं।

LIVE आज की ताजा खबर: OP राजभर ने प्रधानमंत्री को लिखा लेटर

LIVE आज की ताजा खबर: सुहेल देव पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा है। लेटर की कॉपी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी गई है। लेटर में पंचायत चुनाव मे पिछड़े वर्ग के 27% आरक्षण में बंटवारा करके उपवर्गीकृत आरक्षण लागू करने की मांग भी की गई है। माजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लगाू करने की मांग भी की है।

LIVE आज की ताजा खबर: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र लगेगा

LIVE आज की ताजा खबर: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र 10-11 जुलाई को लगेगा। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सख्त कानून लाएगी। इस पर चर्चा करने और ड्रग्स के मुद्दे पर बात करने के लिए सेशन बुलाया गया है।

LIVE आज की ताजा खबर: संभल हादसा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

LIVE आज की ताजा खबर: उत्तर प्रदेश के संभल में कार हादसे में गंवाने वाले 5 लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके हादसे पर शोक जताया और मुआवजे का ऐलान किया। प्रधानमंत्री राहत कोष से हर मृतक को 2 लाख और हर घायल को 50000 रुपये की आर्थिक मदद बतौर मुआजवा दी जाएगी।

Prime Minister Narendra Modi expresses condolences following the death of five people in a car accident in Sambhal, UP.

He tweets, "An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000." pic.twitter.com/doxEzYI62x
— ANI (@ANI) July 5, 2025

LIVE आज की ताजा खबर: दलाई लामा का जन्मदिन महोत्सव शुरू

LIVE आज की ताजा खबर: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा कल 90 साल के हो जाएंगे। कल 6 जुलाई को उनका जन्मदिन है, जिसके लिए आज से हिमाचल के धर्मशाला में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी आज उनसे मिलने पहुंचे।

LIVE आज की ताजा खबर: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट विस्तार मामला

LIVE आज की ताजा खबर: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के विस्तार मामले पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन से जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन एक महीने में जमीन की जानकारी दे कि चंडीगढ़ में कहां और कितनी जमीन मिल सकती है? हाईकोर्ट मोहाली या पंचकूला में जमीन अधिग्रहण नहीं करना चाहता। बता दें कि फिलहाल हाईकोर्ट में 69 कोर्ट रूम और 51 जज हैं और आने वाले समय में कोर्ट रूम की संख्या भी कम होगी।

LIVE आज की ताजा खबर: पूर्व उपराष्ट्रपति के पोते जॉइन करेंगे भाजपा

LIVE आज की ताजा खबर: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री कृष्ण कांत के पोते श्री विराट कांत आज भाजपा जॉइन करेंगे। उनके साथ उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

LIVE आज की ताजा खबर: 57 साल बाद भारत का अर्जेंटीना दौरा

LIVE आज की ताजा खबर: इंदिरा गाँधी के बाद प्रधानमंत्री मोदी 57 सालों बाद अर्जेंटीना की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। आज शाम वे अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सहयोग की समीक्षा के साथ रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, तथा People to People संबंध सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

LIVE आज की ताजा खबर: अर्जेंटीना में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत

LIVE आज की ताजा खबर: अपनी यात्रा के तीसरे पड़ाव में अर्जेंटीना के Buenos Aires में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतवंशियों ने जोरदार स्वागत किया गया। जब वे अपने होटल पहुंचे तो यहां पहले से मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने भारत माता की जय, जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

LIVE आज की ताजा खबर: पटना के मशहूर बिजेसमैन की हत्या

LIVE आज की ताजा खबर: बिहार की राजधानी पटना के बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या हो गई है। बीती रात घर के बाहर खड़े गोपाल को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोपाल पटना में एग्जाबिशन रोड पर बने अपार्टमेंट में रहते थे। देर रात वे बांकीपुर क्लब से घर लौटे। हमलावर घात लगाकर बैठे थे, जिन्होंने गोपाल को देखते ही उनके सिर में गोली मार दी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 18 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी हाजीपुर में हत्या हुई थी। पुलिस ने गोपाल की हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घर के बाहर लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

LIVE आज की ताजा खबर: अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

LIVE आज की ताजा खबर: प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर अर्जेंटीना पहुंच गए हैं। उनकी अर्जेंटीना यात्रा को लेकर भारत के राजदूत अजनीश कुमार कहते हैं। अर्जेंटीना यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर है। 50 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री अर्जेंटीना की यात्रा पर आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले नवंबर में ब्राजील में जी-20 के दौरान अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मिले थे। भारत और अर्जेंटीना के संबंध मजबूत हैं। पिछले साल दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था।

LIVE आज की ताजा खबर: गुजरात के दौरे पर आज जाएंगे अमित शह

LIVE आज की ताजा खबर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे गुजरात के आणंद इलाके में बनने वाले देश के पहले सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी भी नजर आएंगे।

LIVE आज की ताजा खबर: अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए PM मोदी

LIVE आज की ताजा खबर: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की 2 दिवसीय यात्रा खत्म कर चुके हैं और उन्हें कैरेबियन देश का सर्वोच्च सम्मान Order of the Republic of Trinidad and Tobago देकर सम्मानित किया गया है। वे इस सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं और प्रधानमंत्री मोदी को किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यात्रा खत्म करके प्रधानमंत्री मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो से अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ