पाकिस्तान में हाई अलर्ट, बॉर्डर सील, इस्लामाबाद को सता रहा ईरान का डर 

Pakistans-Iran air strike latest update: बिना जांच के किसी को राजधानी इस्लामाबाद में एंट्री नहीं दी जा रही है। लोगों को कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।

islamabad extremely high alert

पाकिस्तान में हाई अलर्ट

Pakistans-Iran air strike latest update: पाकिस्तान में शुक्रवार को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यहां पड़ोसी देश की राजधानी इस्लामाबाद के बॉर्डर सील किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पाकिस्तान पुलिस व आर्मी तैनात है। इस्लामाबाद में जगह-जगह वाहन जांच और संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

बिना जांच और पहचान पत्र दिखाए किसी को प्रवेश नहीं

जानकारी के दौरान इस्लामाबाद प्रधानमंत्री कार्यालय, पाकिस्तानी संसद व अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां जगह-जगह सेना तैनात है, जो संदिग्ध दिख रहे लोगों को रोककर पूछताछ कर रही है। वहीं, इस्लामाबाद के बॉर्डर सील किए गए हैं। राजधानी में बिना जांच और पहचान पत्र दिखाए किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन

एयरस्ट्राइक में दोनों तरफ से गई लोगों की जान 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तान के करांची, इस्लामाबाद, लाहौर, फैसलाबाद समेत प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान द्वारा ईरान पर की एयरस्ट्राइक के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे पहले ईरान भी पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर चुका है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने यहां आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। एक-दूसरे के आरोपों का दोनों ने खंडन किया है। एयरस्ट्राइक में अभी तक करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत की खबर है।

पाकिस्तान ने यहां की थी एयरस्ट्राइक 

जानकारी के अनुसार ईरान ने पहले पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों को निशाना बनाया था। यह सुन्नी आतंकी संगठन है। ईरान का आरोप था कि पाकिस्तानी सेना इस ग्रुप का सपोर्ट करती है, जो ईरान में कई आतंकी वारदात को अंजाम दे चुका है और ईरान में आम जनता का खून बहा चुका है। वहीं, पाकिस्तान ने ईरान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) के एक से अधिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की । पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अपने देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उसने कई बार ईरान को उसके यहां पनप रहे बीएलफ और बीएलए जैसे संगठनों आतंकी मंसूबों की रिपोर्ट भेजी लेकिन उसने इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ