भारत से म‍िली करारी श‍िकस्‍त तो बौखलाया पाक‍िस्‍तान, फ‍िर रची खतरनाक साज‍िश, कैसे बनाए Nuclear Weapon?

Pakistan Nuclear Weapons Anniversary: आज की तारीख में पाकिस्तान ने 1972 में परमाणु कार्यक्रम शुरू किया था, जानिए पाकिस्तान ने क्यों बनाए और कैसे बनाए थे परमाणु हथियार

Pakistan Nuclear Weapons

Pakistan Nuclear Weapons

Pakistan Nuclear Weapons Anniversary: दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान ने 20 जनवरी 1972 को अपना परमाणु हथियारों वाला प्रोजेक्ट शुरू किया था। उस समय जुल्फीकार अली भुट्टो प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (PAEC) बनाकर उसे परमाणु हथियार बनाने का काम सौंपा।

विज्ञापन

पाकिस्तान ने अपने पहले परमाणु बम का परीक्षण 28 मई 1998 को किया था, जिसे अब्दुल कादिर खान ने बनाया था। अब्दुल को ही पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का जनक कहा जाता है। पाकिस्तान आज तक 6 परमाणु परीक्षण कर चुका है और आज परमाणु हथियार संपन्न देश है।

विज्ञापन

भारत के कारण बनाए परमाणु हथियार

पाकिस्तान के परमाणु हथियार बनाने की सबसे बड़ी वजह भारत है, जिसने 1965 और 71 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान घबराकर बौखला गया था। इस हार की चोट बर्दाश्त नहीं हो रही थी, इसलिए पाकिस्तान ने खुद को एक ताकत बनाने की सोची।

विज्ञापन

खतरनाक साजिश रची और परमाणु हथियार बना लिए। 1998 में पहला परमाणु परीक्षण करके दुनिया को भी अपनी ताकत से वाकिफ करा दिया। आज पाकिस्तान दुनियाभर के देशों के लिए खतरा है। वहीं कई देशों ने आतंकी देश बताकर इस देश का बॉयकॉट किया हुआ है।

विज्ञापन

आजादी के बाद से ही कर रहा था रिसर्च

दरअसल, 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को 2 मोर्चों पर मुंह की खानी पड़ी थी। एक तरफ भारत ने पाकिस्तान को हराया, दूसरी तरफ पाकिस्तान से उसका एक हिस्सा छीनकर बांग्लादेश बना दिया गया। अब अगर दोनों देशों में युद्ध होता है तो मुश्किल हालातों में पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा।

हालांकि पाकिस्तान ने आजाद होने के बाद ही न्यूक्लियर रिसर्च शुरू कर दी थी, लेकिन 1972 में प्रोजेक्ट ऑफिशियली शुरू किया। भारत ने 1974 में अपना न्यूक्लियर टेस्ट कर लिया था, पाकिस्तान ने अभी कदम रखे ही थे, चलना शुरू नहीं किया था।

विज्ञापन

अब्दुल कादिर खान ने बनाए परमाणु बम

विज्ञापन

डॉ. अब्दुल कादिर खान के पास यूरेनियम से जुड़ी कई अहम जानकारियां थीं, जो उन्होंने फिजिक्स डायनैमिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में से 1972-75 के दौरान जुटाई थी। वे कुछ डॉक्यूमेंट लेकर नीदरलैंड से पाकिस्तान आए और भुट्टो सरकार ने उनको 1976 में पाकिस्तान ने परमाणु हथियार बनाने का काम सौंप दिया।

पाक सरकार ने अब्दुल के नाम पर काहूटा में एक्यू खान रिसर्च लैब खोल दी। इस लैंब में उन्होंने परमाणु हथियार बनाए और 1998 में पाकिस्तान ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया, जो 1998 में ही भारत द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण का जवाब था। इससे दुनिया को पता चल गया कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ