हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान ने 3 देशों को दिया संदेश, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर रखी ये शर्त

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमेरिका सीधे इजरायल की आक्रामकता का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर उनसे वार्ता शुरू करना चाहता है तो पहले उसे इजरायल को रोकना होगा।

विज्ञापन
ईरान ने खाड़ी के तीन देशों समेत अमेरिका को दिया संदेश

इजरायल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन सोमवार को भी युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच 3 खाड़ी देश युद्धबंदी की कोशिश में लगे हैं। बताया जा रहा है कि ईरान ने युद्धबंदी की कोशिश में लगे कतर, सऊदी अरब और ओमान को संदेश दिया है। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इजरायल को हमले बंद करने को कहें तो कोई बात हो सकती है।

इजरायल को रोकना होगा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अमेरिका सीधे इजरायल की आक्रामकता का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर उनसे वार्ता शुरू करना चाहता है तो पहले उसे इजरायल को रोकना होगा। अगर वह ऐसा नहीं कर सकता है तो जंग जारी रहेगी।

तीनों देश ट्रंप से करें बात

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कतर, सऊदी अरब और ओमान को भी चेताया है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों देश युद्धविराम चाहते हैं तो उन्हें ट्रंप से बात करके इजरायल पर युद्धविराम का दबाव डालना चाहिए।

विज्ञापन

युद्धविराम कराने पर होगी परमाणु वार्ता

सूत्रों के मुताबिक, ईरान का कहना है कि अमेरिका अगर युद्ध को रोकने के लिए इजरायल को राजी करता है तो वे परमाणु वार्ता में कुछ ढिलाई दिखाएंगे। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी सीधे तौर पर कहा है कि बिना युद्ध रोके कोई बात नहीं की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय कानून को दरकिनार कर किए जा रहे हमले

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून को दरकिनार करते हुए इजरायल उन पर हमले कर रहा है। अमेरिका की अनुमति मिलने के बाद से इजरायल उन पर हमले कर रहा है। यह सरासर गलत है। युद्ध की शुरुआत इजरायल ने की है। ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola