हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Israel Iran War: युद्ध में ईरान का एक और कमांडर Aminpour Joudaki ढेर, कई बड़े हमलों में था शामिल

Israel Iran War: इजरायल और ईरान जंग में ईरान को लगा बड़ा झटका। युद्ध के 9वें दिन ईरान ने गंवाई अपनी एक और कमांडर की जान। यह कमांडर ड्रोन विभाग के अमीनपुर जौदाकी है, जिस पर इजरायल ने हमला किया है।

विज्ञापन
कतर के मनाने पर इजरायल और ईरान सीजफायर के लिए मान गए।

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच आज युद्ध का 9वां दिन चल रहा है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसके सहयोगियों ने आईआरजीसी वायु सेना के दूसरे यूएवी ब्रिगेड के कमांडर अमीनपुर जौदाकी को मार गिराया है। बता दें कि कमांडर जौदाकी ड्रोन विभाग के कमांडर थे। लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, युद्ध के नौवें दिन भी किसी प्रकार की कोई शांति की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। दोनों देशों के बीच काउंटर अटैक जारी है। टाइम्स ऑफ इजरायल की मानें तो सेंट्रल इजरायल में साइरन भी बजने लगे हैं और कई शहरों को निशाना भी बनाया जा रहा है।

इजरायल में बज रहे साइरन

शहर के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, इजरायली सेना के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इजरायली सेना ईरान के एडवांस ठिकानों पर हमले कर तबाही मचाई। इजरायली सेना ने लगभग 20 मिसाइल दागते हुए, उनके एयर एंबुलेंस सेवा को पूरी तरह ठप कर दिया है। साथ ही, यहां 2 लोग घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें-‘ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त नहीं कर सकता इजरायल’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?

विज्ञापन

कौन है अमीनपुर जौदाकी?

हालांकि, इनके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। मगर  इजरायल के दावे के मुताबिक, उन्होंने ईरान के दूसरे यूएवी कमांडर को मार गिराया है, जिनका नाम अमीनपुर जौदाकी है। जौदाकी को IRGC वायुसेना के प्रमुख ताहिर पौर के मरने के बाद जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने हेडक्वार्टर को ऑपरेट किया है।

Nuclear रिसर्च साइट में ब्लास्ट

ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च साइट इस्फहान में भी आज धमाकों की गूंज सुनाई दी है। ईरानी मीडिया के अनुसार, शहर के मध्य में इस्फहान पर इजरायली सेना द्वारा मिसाइलें दागी गई थी, जहां ईरान का सबसे प्रमुख परमाणु कैंप स्थित है। वहीं, अन्य न्यूज एजेंसियों द्वारा बताया गया है कि इजरायल ने तेहरान में बेकरी और हेयर सैलून वाली 5 मंजिला बिल्डिंग पर भी अटैक किया है। इस हमले में 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ईरान की मिसाइल फतेह 1 कितनी ताकतवर? किन खूबियों के लिए कहलाती है इजरायल-स्ट्राइकर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola