ईरान की मिसाइल फतेह 1 कितनी ताकतवर? किन खूबियों के लिए कहलाती है इजरायल-स्ट्राइकर

Israel Iran War: ईरान और इजरायल का युद्ध धीरे-धीरे गंभीर होता जा रहा है। आज युद्ध का 9वां दिन है। ईरान ने इजरायल को निशाना बनाने के लिए अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल फतह-1 से गोले दागना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इस मिसाइल के बारे में।

SOURCE- NEWS 24

Israel Iran War: ईरान और इजरायल का युद्ध अब भी जारी है। इजरायल द्वारा लगातार ईरान पर एयर अटैक किया जा रहा था। अब ईरान ने मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल फतेह-1 से इजरायल पर हमले करना शुरू कर दिया है। ईरानी सेना इजरायल के कब्जे वाले इलाकों में अपना नियंत्रण करने का दावा भी कर रही है। वहीं, ईरानी  सुप्रीम अयातुल्ला अली खामेनेई ने युद्ध का आगाज करते हुए इजरायलियों के प्रति कोई दया नहीं दिखाने वाला बयान दे, वॉर टाइम शुरू किया है। आइए जानते हैं इस मिसाइल के बारे में क्या यह इजरायल के लिए चेतावनी है।

विज्ञापन

क्या है हाइपरसोनिक मिसाइल?

हाइपरसोनिक का मतलब होता है बहुत ज्यादा गति से आगे बढ़ने वाला। ऐसे जो हथियार होते हैं, वह अत्यधिक उन्नत हथियार होते हैं और पृथ्वी के वायुमंडल के अंदर हाइपरसोनिक गति से आसमान के मध्य उड़ान भरकर हमले कर सकते हैं, जिससे इन्हें ट्रैक करना और रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

फतेह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल कितनी खतरनाक?

यह हाइपरसोनिक मिसाइल फतेह-1 ईरान की पहली हाइपरसोनिक मिसाइल है। इसका नाम ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मिसाइल को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इजरायल के आयरन डोम और ऐरो डोम को तबाह कर सके। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स इस मिसाइल को “इजरायल-स्ट्राइकर” के नाम से बुलाते हैं।

विज्ञापन

मिसाइल की खासियत

फतेह-1 की लंबाई 12 मीटर बताई जाती है, जबकि इसकी मारक क्षमता 1,400 किलोमीटर तक हो सकती है। यह मिसाइल सॉलिड फ्यूल की मदद से चलता है और 200 किलोग्राम विस्फोटक अपने साथ कैरी कर सकता है।

फतेह-1 को हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल से तैयार किया गया है, जो दुश्मनों को चकमा देने में सक्षम है। यह मिसाइल 17,900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसके क्लास-1 मीडियम रेंज की मिसाइल माना जाता है और यह आधुनिक डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे सकता है और उड़ान के बीच भी दिशाएं बदल सकता है।

विज्ञापन

युद्ध की स्थिति

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 9वां दिन है। युद्ध की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।  ईरान ने पहली बार इस मिसाइल का इस्तेमाल येरुशलम के खिलाफ किया था। इजरायल अब भी लगातार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ