Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

ईरान का यूरोपीय संघ को झटका, नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकी संगठन, कहा- एक्शन का रिएक्शन दिया

Iran European Union Clash: ईरान और अमेरिका के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है। इस बीच ईरान ने यूरोपीय संघ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। IRGC को आतंकी संगठन घोषित करने के एक्शन पर रिएक्शन देते हुए ईरान ने यूरोपीय संघ की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 22, 2026 08:30
iran vs european union
अमेरिका के साथ-साथ ईरान ने यूरोपीय यूनियन से भी पंगा ले लिया है।

Iran European Union Clash: अमेरिका की हमले की धमकी और युद्ध की तैयारी के बीच ईरान ने यूरोपीय संघ के खिलाफ कार्रवाई की है। ईरान की यूरोपीय संघ की नौसेना और वायुसेना को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस कार्रवाई को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के खिलाफ यूरोपीय संघ की कार्रवाई का पलटवार कहा गया है। यूरोपीय संघ ने भी हाल ही में IRGC को आतंकी संगठन घोषित किया था और अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई कर दी है।

यह भी पढ़ें: Iran Nuclear Plants: ट्रंप की धमकी के बाद परमाणु ठिकानों को लेकर ईरान अलर्ट, अमेरिका के हमले से बचाने का क्या बनाया प्लान?

---विज्ञापन---

यूरोपीय संघ ने IRGC को प्रतिबंधित किया था

यूरोपीय संघ ने गत 19 फरवरी को IRGC को अपनी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया, जिसके तहत उसके फंड फ्रीज कर दिए गए और आर्थिक संसाधनों पर पाबंदी लगा दी गई। अब ईरान ने यूरोपीय संघ की नौसेना और वायुसेना को अपने आतंकी संगठनों की सूची में डाल दिया है। वहीं अमेरिका के साथ चरम पर पहुंचे तनाव के बीच आया यह बड़ा फैसला हालात को और तल्ख कर सकता है और युद्ध की ओर ले जा सकता है। क्योंकि अमेरिका इसका विरोध कर सकता है।

युद्ध की आहट से मध्य पूर्व के देश डरे हुए हैं

ईरान ने हार्मुज जलडमरूमध्य को अपनी लाइव-फायर नेवी प्रैक्टिस के लिए कुछ देर के लिए बंद कर दिया था, लेकिन इस एक एपिसोड से मध्य पूर्व के ज्यादातर देश युद्ध की आशंका से डरे हुए हैं। वैसे भी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई पहले से ही धमकी दे चुके हैं कि अमेरिका ने हमला किया तो उसकी आग में अकेला ईरान नहीं जलेगा, बल्कि पूरे मध्य पूर्व में क्षेत्रीय युद्ध शुरू हो जाएगा। मध्य पूर्व के सभी देश मिलकर अमेरिका के हमले का खामियाजा, अंजाम और नुकसान झेलेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले- 10 दिन में परमाणु समझौता नहीं किया तो बर्बाद कर दूंगा

ट्रंप ने ईरान को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह 10 से 15 दिन के भीतर परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ समझौता कर ले, अन्यथा परिणाम दुर्भाग्यपूर्ण होंगे। बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में ईरान को दी गई धमकियों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान हमारे साथ उस रास्ते पर चले, जिस पर चलने से वह हो जाए जो हम चाहते हैं। अगर वह साथ चलता है तो अच्छा होगा। अगर वह साथ नहीं चलेगा तो उसका रास्ता कांटों से भरा होगा।

First published on: Feb 22, 2026 06:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.