'... तो ईरान चले जाओ', आर्मी चीफ मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं की दी पाकिस्तान छोड़ने की हिदायत

‘… तो ईरान चले जाओ’, आर्मी चीफ मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं की दी पाकिस्तान छोड़ने की हिदायत

Shia clerics threaten to leave Pakistan

मिडिल ईस्ट जंग का आज 22वां दिन है। मिडिल ईस्ट में जंग का असर अब धार्मिक होना शुरू हो गया है। पाकिस्तान में शिया-सुन्नी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसकी वजह है आर्मी चीफ मुनीर की बौखलाहट। आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को ईरान जाने तक की हिदायत दे डाली।

विज्ञापन

दरअसल, रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टरस में पाकिस्तान के 12 से ज्यादा शिया धर्मगुरुओं ने चीफ ऑफ़ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस बैठक में ईरान युद्ध और पाकिस्तान के हालात पर चर्चा हुई। बैठक में मुनीर ने शिया समुदाय को जलील किया। उन्हें नीचा दिखाया। यहां तक कि शिया धर्मगुरुओं को ईरान जाने तक की हिदायत दे डाली। इसका खुलासा पाकिस्तान में शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने इस्लामाबाद में किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अल्लामा आगा शिफा नजफी ने अपनी मस्जिद में बताया कि मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं के साथ मुलाकात में कहा कि अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ। शिफा नजफी के अनुसार, मुलाकात के दौरान शुरुआत में आसिम मुनीर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट बाल्टिस्तान में हुए प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि जिस तरह से उस दिन पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट बाल्टिस्तान में सेना की इमारत को जलाया गया था, वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

विज्ञापन

इसके अलावा पाकिस्तानी शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने पाक सैनिकों के सिर को काट कर उनके सिरों से फुटबॉल खेली। इस्लामाबाद में सिटिंग जरनल को मारा, क्या कभी उनसे कहा की अफगानिस्तान चले जाओ लेकिन आज हमसे कहा जा रहा है की ईरान चले जाओ।

विज्ञापन

शिफा नजफी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आसिम मुनीर ने शिया समुदाय के धर्मगुरुओं को बताया की सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान का रक्षा समझौता है और ईरान सऊदी पर हमला कर रहा है ऐसे में आसिम मुनीर ने ईरान से कह दिया है कि ईरान सऊदी पर हमला जारी रखता है तो पाकिस्तान को सऊदी की रक्षा के लिए उतारना पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ