---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और कई घायल

अमेरिका के सिएटल शहर में रविवार शाम आइकॉनिक स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर इलाके में अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में बच्चों के भी शामिल होने की खबर सामने आई है.

---विज्ञापन---

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर में रविवार शाम ‘बाइट ऑफ सिएटल’ (Bite of Seattle) फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इस दौरान सिएटल सेंटर परिसर में अचानक गोलियां चलने लगीं. स्पेस नीडल के पास हुई इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो वर्षीय बच्चे सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

जान बचाने के लिए दुकानों और बिल्डिंगों में छिपे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब छह बजे लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी. शुरुआत में कई लोगों को लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर में लोग जमीन पर गिरने लगे और अन्य लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. घटनास्थल पर मौजूद कई लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और बिल्डिंग्स में छिप गए.

---विज्ञापन---

वहां मौजूद लोगों ने सिएटल पुलिस को घटना की जानकारी दी और पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. घायलों में दो वर्षीय बच्चा, एक 23 वर्षीय युवक और अन्य वयस्क शामिल हैं. इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.

फूड फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे लोग

यह गोलीबारी उस समय हुई जब सिएटल सेंटर में हजारों लोग फूड फेस्टिवल में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे. बता दें कि सिएटल में यह फेस्टिवल हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग शामिल होते हैं. घटना के बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

संदिग्धों की तलाश कर रही सिएटल पुलिस

पुलिस ने फिलहाल हमले के पीछे का कारण साफ नहीं किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. संदिग्धों की तलाश जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वे जांच पूरी होने तक सिएटल सेंटर क्षेत्र से दूर रहें.

First published on: Jul 27, 2026 08:57 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola