Aaj Ki Taaza Khabar: मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है- अमित शाह

Breaking News in Hindi: आज केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच तीसरे दौर की वार्ता होगी. आज तय हो जाएगा कि केंद्र सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मानेगी या जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

Breaking News

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज केंद्र सरकार और CJP के बीच वीपी हाउस में दोपहर करीब 3.30 बजे तीसरे दौर की बातचीत हो सकती है. वहीं अगर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार की सहमति नहीं बनी तो कॉकरोच जनता पार्टी एक और संसद तक मार्च का ऐलान कर सकती है. आज नीट (NEET) पेपर लीक मामले में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी. वहीं प्रियंका गांधी आज केरल के वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी.

विज्ञापन

आज राजनाथ सिंह कारगिल के दौरे पर जाएंगे

उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से लद्दाख में कारगिल के 2 दिन के दौरे पर जाएंगे और वहां कल 26 जुलाई की द्रास सेक्टर में कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होंगे. इधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से आगरा के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. आज से जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से बालटाल रूट पर फिर से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई है और करीब 5000 तीर्थयात्री जम्मू से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है- शाह

प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद का कार्यभार संभाला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुजार हूं- प्रह्लाद जोशी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी- सौरव दास

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज बिहार बंद के दौरान हुए हंगामे को लेकर पटना पुलिस ने तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया

आज बिहार बंद के दौरान हुए हंगामे को लेकर पटना पुलिस ने तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस की एक टीम ने तेजप्रताप यादव को पटना के एक मॉल से गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. आज सुबह भी पुलिस ने तेजप्रताप यादव को हिरासत में लिया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 27 जुलाई को लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026 पेश करेंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक निर्माणाधीन मकान ढह गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुणाल घोष और डोला सेन की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचीं ममता बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी मना रहे जश्न

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में 3.6 तीव्रता तक के झटके महसूस किए गए

महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में 3.6 तीव्रता तक के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में 3.6 तीव्रता तक के चार झटके महसूस किए गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'हम लोगों से शांत रहने और शांति से जाने का अनुरोध करते हैं'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ तीसरे दौर की बातचीत की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीजेपी का प्रतिनिधि विठ्ठल हाउस पहुंचा

सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत के लिए सीजेपी के प्रतिनिधि विठ्ठल हाउस पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार बंद के तहत पटना में पुलिस के साथ छात्रों की झड़प

बिहार बंद के दौरान पटना के डाक बंगला चौराहा और रेलवे स्टेशन के बीच इकट्ठा हुए छात्रों के साथ पुलिस की झड़प हो गई. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया और छात्रों को खदेड़ दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पलिस के लाठीचार्ज में घायल युवती का हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती 21 वर्षीय युवती, जो प्रदर्शन से जुड़ी घटना के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी, की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. मरीज को लगभग 72 घंटे पहले वेंटिलेटर से सफलतापूर्वक हटाया गया था और वह अब स्वतः सामान्य रूप से सांस ले रही है. मरीज पूरी तरह होश में है, सतर्क है और डॉक्टरों के निर्देशों का सही ढंग से पालन कर रही है. पिछले 24 घंटों से उसे मुंह से भोजन (ओरल फीड) दिया जा रहा है, जिसे वह अच्छी तरह सहन कर रही है. हालांकि, उसे अभी भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहु-विषयक टीम की निगरानी में रखा गया है, ताकि उसके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी और उनके पूर्व PA सुमित रॉय के खिलाफ नई FIR दर्ज

पश्चिम बंगाल में धर्मतल्ला उपद्रव को लेकर 6 FIR दर्ज हुई हैं. मीडिया पर हमले में शामिल आरोपियों की पहचान की गई है और पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. अभिषेक बनर्जी और उनके पूर्व PA सुमित रॉय के खिलाफ नई FIR दर्ज हुई है. पैलन के रिजॉर्ट अधिकारियों ने अभिषेक, PA और MLA दिलीप मंडल पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है. CM शुभेंदु भ्रष्टाचार उजागर करेंगे और विधानसभा में 28 CAG रिपोर्ट पेश होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइकोट्रॉपिक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइकोट्रॉपिक ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया. 19,70,040 ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम टैबलेट/कैप्सूल (470.686 किलोग्राम) बरामद किए गए हैं. बरामदगी के साथ एक टाटा सफारी SUV भी जब्त हुई है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई FIR नंबर 279/2026 (थाना ज्योति नगर) की जांच के दौरान हुई. जांच दिल्ली से शुरू होकर आजमगढ़, नोएडा और गाजियाबाद तक पहुंची.

नोएडा के सेक्टर-122, अंबेडकर सिटी में छापेमारी कर सबसे बड़ी बरामदगी की गई है. गिरफ्तार आरोपी शिव नारायण झाNCB के एक मामले में घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) भी निकला. यह गिरोह कई राज्यों में साइकोट्रॉपिक दवाओं की अवैध सप्लाई करता था. लगातार पूछताछ, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर नेटवर्क का खुलासा हुआ. दिल्ली पुलिस ने इसे NDPS Act के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी बिजेन्द्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. भिवंडी पुलिस गुप्ता को गिरफ्तार करके पुणे एयरपोर्ट लेकर पहुंच गई है. आरोपी को पुणे एयरपोर्ट से भिवंडी लाया जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट लिखा है. उन्होंने लिखा है कि मेट्रो बंद कर दो. सड़कें बंद कर दो. दुकानें बंद कर दो. इंटरनेट बंद कर दो. खाना बंद कर दो. सरकार ने अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के खिलाफ यह क्रूर कदम उठाए हैं. लेकिन एक चीज है जिसे वे बंद नहीं कर सके- पेपर लीक.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान का होर्मुज स्ट्रेट में LPG टैंकर पर हमला

ईरान में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि ईरानी क्षेत्रीय जल में DISHA नाम के Mozambique के ध्वज वाले LPG टैंकर पर हमला हुआ है, जिस पर 28 भारतीय चालक दल मौजूद थे. राहत की बात यह है कि सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए हैं और दूतावास संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. यह हमला होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के जल क्षेत्र में हुआ, जिससे इस संवेदनशील समुद्री रूट पर तनाव और बढ़ गया है. वहीं जहाजों की आवाजाही तेजी से घटकर 6–7 जहाज रोजाना रह गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

NEET पेपर लीक बवाल के बीच मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की जल्द सुनवाई के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. हाई कोर्ट ने फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठित कर दी हैं. पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के तहत फास्ट ट्रायल होगा.

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनी हैं, जिसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. भोपाल में सेशन जज प्रवीण पटेल की फास्ट ट्रैक कोर्ट लगेगी. इंदौर में सेशन जज शुभद्रा सिंह की फास्ट ट्रैक कोर्ट लगेगी. जबलपुर में सेशन जज आंनद कुमार सेहलाम की फास्ट ट्रैक कोर्ट लगेगी. ग्वालियर में सेशन जज विशाल अखंड की फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 6 दिन बार अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हुई

खराब मौसम के कारण 6 दिन बंद रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज फिर से शुरू हो गई. आज 6269 तीर्थयात्रियों का 18वां जत्था भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी में बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ. सभी तीर्थयात्री 223 गाड़ियों में जम्मू से बालटाल यात्रा मार्ग के लिए रवाना हुए, जबकि जम्मू से पहलगाम यात्रा मार्ग के लिए कोई जत्था रवाना नहीं हुआ.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शुक्रवार को एक समारोह में बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया. समारोह में अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी और रोमानिया के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संयुक्त शोध, शिक्षकों और छात्रों के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज देशभर में कांग्रेस कैंडल मार्च निकालेगी

आज नीट (NEET) पेपर लीक मामले में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी. वहीं पंजाब कांग्रेस प्रदेशभर में सत्याग्रह करेगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा. सभी जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकाले जाएंगे और शांतिपूर्ण सत्याग्रह होगा. NEET और CBSE परीक्षा घोटालों, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. छात्रों के दमन और परीक्षा प्रणाली की विफलता के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की बातचीत

आज केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच तीसरे दौर की बातचीत होगी. अब से पहले बीते दिन और 20 मार्च को 2 बार की वार्ता हो चुकी है. बीते दिन हुई बातचीत में 2 शर्तों पर सहमति बनी. एक संसद मार्च में शामिल युवाओं पर दर्ज केस खत्म करना और दूसरा पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वालों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा देना. तीसरी शर्त धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आज फैसला होगा, क्योंकि CJP इस्तीफे की मांग पर अड़ी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ