---विज्ञापन---

ईरान-अमेरिका के बीच फिलहाल क्या चल रहा है? ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

ट्रंप ने पिछले 13 दिनों से लगातार हो रहे हमलों पर फिलहाल रोक लगा दी है. ट्रंप के पास हमले की पूरी रणनीति तैयार होने के बावजूद उन्होंने अपनी सेना को ऐसा करने से मना कर दिया है.

---विज्ञापन---

अमेरिका-ईरान के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर आई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले 13 दिनों से लगातार हो रहे हमलों पर फिलहाल रोक लगा दी है. ट्रंप के पास हमले की पूरी रणनीति तैयार होने के बावजूद उन्होंने अपनी सेना को ऐसा करने से मना कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप का फोकस अब बातचीत पर है.

ये भी पढ़ें: गल्फ देशों में भीषण हुई ‘महाजंग’, ईरान पर पहली बार बहरीन-कुवैत-UAE का सीधा हमला, ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी?

---विज्ञापन---

क्या है ट्रंप का प्लान?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप अब समझौते पर ध्यान देने चाहते हैं, उन्हें डर है कि मिसाइल की संख्या में कमी आ रही है और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव भी ज्यादा खतरनाक रूप ले रहा है.न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के बड़े अधिकारियों ने ट्रंप सरकार को ये चेतावनी दी है कि अगर हमला जारी रहा तो मिडिल ईस्ट में तैनात पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों और बाकी एयर डिफेंस सिस्टम का स्टॉक कम हो सकता है. हालांकि, अमेरिकी सेना अभी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार है, उन्हें बस एक इशारा करने की देर है और वो फिर से ताबड़तोड़ मिसाइलें दागना शुरू कर देंगे.

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो तनाव खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाना चाहते हैं, लेकिन अगर समझौते पर बात नहीं बनती है तो अमेरिका अटैक करने में देरी नहीं करेगा. हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस वक्त ईरान समझौता करने के मूड में है, लेकिन वो चाहते हैं कि उनके बीच में इसपर बातचीत जारी रहे. वहीं, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जनरल केन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस की बैठक के दौरान ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर की. उनका कहना था कि क्या बिना मिलिट्री एक्शन के अमेरिका अपनी बात रख सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ईरान जंग में बिचौलिया बनने का मांगा इनाम, अमेरिका के सामने फैला दिए हाथ!

First published on: Jul 26, 2026 05:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola