Aaj Ki Taaza Khabar: मुंब्रा में 38 साल पुराने का हिस्सा ढहा, 15 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Aaj Ki Taaza Khabar: सोमवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर से शुरू होगी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करेंगे. प्रस्तावित संशोधन के जरिए पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में बदलाव किए जाने का प्रावधान है. सदन में इस विधेयक के अलावा अन्य अहम मुद्दों पर भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है.

Breaking News 4.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar: सोमवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह शुरू हुई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया. प्रस्तावित संशोधन के जरिए पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में बदलाव किए जाने का प्रावधान है. सदन में इस विधेयक के अलावा अन्य अहम मुद्दों पर भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

विज्ञापन

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर आज से देशव्यापी ‘कलाम को सलाम’ अभियान की शुरुआत की. अभियान के तहत तमिलनाडु के रामेश्वरम से एकता मार्च निकाला गया, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि सभाओं और स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

दिल्ली हाई कोर्ट जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की कथित निगरानी किए जाने के आरोपों से जुड़ी याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. याचिका में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं.

वहीं, बिहार की राजनीति में भी आज हलचल देखने को मिली. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में चुनावी रोड शो कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंब्रा में 38 साल पुराने का हिस्सा ढहा

ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. करीब 38 वर्ष पुरानी फैयाज अपार्टमेंट की गैलरी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई. हादसे में 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष अहमद अली अय्यूबी ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा क्राइम सिंडिकेट का एक बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा क्राइम सिंडिकेट के एक प्रोकेम्ड ऑफेंडर को गिरफ्तार किया है. आरोपी साउथ दिल्ली के जिम मालिक नादिर शाह हत्याकांड में वांटेड था और सितंबर 2024 से फरार चल रहा था. 12 सितंबर 2024 की रात ग्रेटर कैलाश-1 में जिम के सह-मालिक और कारोबारी नादिर शाह की उनके जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जांच में पता चला था कि यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई-हाशिम बाबा गैंग ने रंगदारी के लिए की थी. इस केस में अब तक गैंग के 16 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांकीपुर की जनता से प्यार मिल रहा है- नितिन नवीन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: RJD नेता तेजस्वी यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसदों से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जौहर यूनिवर्सिटी में कार्रवाई पर रोक लगाई गई

रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर जौहर यूनिवर्सिटी में कार्रवाई पर रोक लगाई गई है. अब अगली सुनवाई तक बुलडोज़र एक्शन नहीं होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास हाईकोर्ट ने करूर भगदड़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को TVK सरकार द्वारा दी गई अनुकंपा नियुक्ति संबंधी सरकारी आदेश को रद्द कर दिया

मद्रास हाईकोर्ट ने करूर भगदड़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को विजय जोसेफ की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) सरकार द्वारा दी गई अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) संबंधी सरकारी आदेश को रद्द कर दिया है. अदालत ने कहा कि ये नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन हैं और सरकारी नौकरियां इस तरह बिना तय नियमों के नहीं बांटी जा सकतीं. गौरतलब है कि विजय की चुनावी सभा मे भगदड़ से 39 लोगों की मौत हुई थी और 90 से अधिक लोग घायल हुए .। पार्टी के 20-20 लाख के मुआवजा के बाद सरकार बनने पर इन्हें अनुकम्पा नौकरी दी गई थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट 31 जुलाई को ताहिर हुसैन और दूसरे दोषियों को सज़ा सुनाएगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के राजकोट में सोमवार दोपहर को इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

गुजरात के राजकोट में सोमवार दोपहर को इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं. ये फ्लाइट दुबई से मुंबई आ रही थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनम वांगचुक अपनी पत्नी के साथ राजघाट पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पर श्रद्धांजलि दी; वे हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंकित शर्मा की हत्या के लिए IB ने ताहिर हुसैन के लिए मांगी मौत की सजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2020 IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड : अभियोजन पक्ष ने अंकित शर्मा की हत्या के लिए ताहिर हुसैन और 4 अन्य लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की.

स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) ने कहा कि ये लोग बर्बर हैं. वे इंसान नहीं रहे.

SPP ने कहा कि उन्हें जेल में रखा जाना चाहिए और मौत की सज़ा दी जानी चाहिए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में युवाओं पर हुआ AK-47 का इस्तेमाल- पवन खेड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के सिवान में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, 'यह साबित हो गया है कि बिहार में युवाओं के खिलाफ AK-47 का इस्तेमाल किया गया. जब तक केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर इस घटना पर बयान नहीं देते, हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज ठाकरे ने शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पब्लिक डोमेन में डाला गया पब्लिक एग्जाम अमेंडमेंट बिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में पेश होने के बाद द पब्लिक एग्जाम अमेंडमेंट बिल को पब्लिक डोमेन में डाल दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: E20 फ्यूल का मामला भी सुलझा दें PM मोदीः केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा. मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि वे इस मौके पर E20 फ़्यूल का मामला भी सुलझा दें.लोगों को इस वजह से काफी परेशानी हो रही है. उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं. मैं पीएम मोदी से यह निवेदन करता हूं कि वे आगे आएं और इस समस्या के और बढ़ने से पहले इसका समाधान करें. इस मामले पर सभी को एक साथ लाने के लिए, हम इस शनिवार को ‘E20 के ख़िलाफ़ नेशनल टाउनहॉल’ आयोजित कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि हज़ारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नितिन गडकरी ने दर्ज कराया AI डीपफेक वीडियो के खिलाफ मुकदमा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और अंतरिम राहत (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है.

याचिका में Meta (Facebook/Instagram), X सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है.

याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए जा रहे हैं कि गडकरी और उनके परिवार को E20 नीति से निजी आर्थिक लाभ हुआ है.

गडकरी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आता है, सड़क परिवहन मंत्रालय के नहीं.

गडकरी ने अदालत से डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट हटाने, उनके प्रसार पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पैलेट गन चलाने पर संसद में उठेगी आवाजः पवन खेड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “आप नौजवानों पर पैलेट गन चलाएं और सोचें कि संसद में उसकी आवाज नहीं उठेगी तो यह गलत है. बिना कांग्रेस के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांस भी नहीं ले सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की नैतिक ताकत खत्म हो चुकी है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पब्लिक डोमेन में पब्लिक एग्जाम अमेंडमेंट बिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में पेश होने के बाद द पब्लिक एग्जाम अमेंडमेंट बिल को पब्लिक डोमेन में डाल दिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेज प्रताप की जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगेः वकील

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में JJD नेता तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर उनकी वकील निशा सिंह ने कहा, “हम तेज प्रताप के लिए जमानत की अर्जी दाखिल कर रहे हैं. उन पर कई तरह की धाराएं लगाई गई हैं. हालांकि, मुख्य और सबसे गंभीर आरोप धारा 109 (हत्या की कोशिश) का है. हैरानी की बात यह है कि FIR दर्ज होने के समय चोट की कोई रिपोर्ट मौजूद नहीं थी. इसके अलावा, गिरफ्तारी FIR दर्ज होने से पहले ही हो गई थी. FIR बहुत जल्दबाजी में दर्ज की गई, गिरफ़्तारी के बाद और इसमें कानूनी प्रक्रिया की पूरी तरह से अनदेखी की गई.” उन्होंने कहा, “इस तरह से किसी को हिरासत में लेना पूरी तरह से गैर-कानूनी है. उनकी मेडिकल स्थिति के बारे में. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कई अन्य की बीमारियां हैं. हमने उनकी सेहत से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक याचिका दायर की है।”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की भी कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की ओर से ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ लोकसभा में पेश किए जाने के कुछ ही मिनटों बाद सदन में हंगामे के कारण कार्यवाही फिर से स्थगित करनी पड़ी. यह कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 15 अगस्त तक दिल्ली में तैनात रहेंगी CRPF-RAF की 83 कंपनियां

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. 15 अगस्त तक राजधानी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और उसकी विशेष इकाई रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कुल 83 कंपनियां तैनात रहेंगी.

अभी दिल्ली में CRPF की 50 कंपनियां पहले से मौजूद हैं. अब इनके अलावा 33 और कंपनियां तैनात की जाएंगी. इनमें तीन महिला कंपनियां भी शामिल होंगी, जिन्हें जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में लगाया जाएगा.

ये सभी कंपनियां दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सरकारी भवनों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण आयोजनों की सुरक्षा संभालेंगी. साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने में दिल्ली पुलिस की मदद करेंगी.

हर साल 15 अगस्त के मौके पर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं. इस बार भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर NEET विरोध प्रदर्शन के संबंध में दायर याचिकाओं पर हो रही सुनवाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार सिर्फ इसलिए रोका नहीं जा सकता क्योंकि agitation हो रहा है.

* चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा जंतर मंतर पुलिस एक्शन से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान कहा- केवल agitation होने के कारण पुलिस की जरूरत से ज्यादा कार्रवाई जायज नहीं ठहराई जा सकती है.

* कोर्ट ने पुलिस अत्याचार पर प्रश्न उठाए और इसे लेकर चिंता जताई.

* न्यायालय ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण है, जिसमें पुलिस कर्मियों का जीवन भी शामिल है.

कोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन-संबंधी एक समान प्रोटोकॉल तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

* जंतर-मंतर पर NEET विरोध प्रदर्शन के संबंध में दायर याचिकाओं की सुनवाई चल रही है.

inputs by Sanjiv Trivedi

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद पहुंचने पर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान आज जब संसद भवन पहुंचे तो NDA सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उनके समर्थन में नारे में लगाए गए.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार-बंगाल में अभी भी छात्रों के खिलाफ दर्ज हो रहे केस- प्रियंका गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: PM और HM से कांग्रेस की माफी की मांग पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मैंने सुना है कि बिहार और बंगाल में छात्रों के खिलाफ अभी भी FIR दर्ज की जा रही हैं. मैंने यह सुना है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. तो फिर इसका क्या फायदा?"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता राहुल गांधी विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए संसद पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में विपक्षी नेताओं की बैठक के लिए पहुंचे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष की बात का अब सदन में कोई असर नहीं हो रहा है- BJP सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 पर बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "यह एक सार्थक प्रस्ताव है, और हम समझते हैं कि पूरे देश में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस बिल के तहत हम अपने बच्चों और छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित कर सकते हैं; साथ ही, मेरा मानना ​​है कि पूरे देश ने देखा है कि हम सचमुच अपने छात्रों की सुरक्षा करते हैं. मैं विपक्ष के आंसू बहाने की निंदा करता हूं. अगर कोई उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखे—जो आज सदन में सामने आएगा—तो यह साफ हो जाएगा कि NTA के बनने के बाद से हमने जैसा काम किया है, वैसा किसी ने नहीं किया... हमें इसे 'मेरे बनाम आपके' के नजरिए से नहीं देखना चाहिए—विपक्ष के साथ यही समस्या है. विपक्ष अब देख रहा है कि सदन में उनकी बात का असर नहीं हो रहा है और कई सांसद उनका साथ छोड़ रहे हैं; इससे परेशान होकर, वे ऐसी बांटने वाली बातें कर रहे हैं..."

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चर्चा नहीं हुई तो सही मैसेज नहीं जाएगाः रिजिजू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज संसद में पेश किए जाने वाले पेपर लीक के खिलाफ सख्त एक्शन से जुड़े खास बिल को लेकर कहा, “सरकार आज बिल लेकर आ रही है. पहले लोकसभा में बिल पेश होगा. अगर चर्चा नहीं हुई तो अच्छा मैसेज नहीं जाएगा.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडाः STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एल्डिको सोसाइटी में STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कल हुआ था. एल्डिको सोसाइटी में STP टैंक में 2 लोगों की मौत पर SDM सदर आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आज सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि एक सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. सूचना मिली है कि उनकी मौत गैस रिसाव की वजह से हुई. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है…उचित विधिक कार्रवाई की जा रही है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘दल-बदल विरोधी नए कानून’ को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में ‘दल-बदल विरोधी नए कानून’ की जरूरत पर चर्चा के लिए ‘स्थगन प्रस्ताव’ का नोटिस दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने यूक्रेन को दी चेतावनी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Caspian Sea में अपने नाविक की मौत पर ईरान ने यूक्रेन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि यूक्रेन की ओर से एक ईरान के वाणिज्यिक जहाज पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने X पर कहा कि यह हमला UN चार्टर का स्पष्ट उल्लंघन है और यह इजरायल के कहने पर यूरोप को US-Iran युद्ध में खींचने की कोशिश है.

Araghchi ने लिखा कि उन्होंने यूरोपीय संघ और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बात की और स्पष्ट किया कि Kyiv के हमले का जवाब दिया जायेगा.

Zelenskyy has attacked an Iranian commercial vessel, killing a sailor. A blatant UN Charter violation done at Israel's behest to drag Europe into its war.

In calls with EU High Rep Kallas and FM Lavrov, made clear that what the freeloader in Kyiv did CANNOT GO UNANSWERED.
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) July 26, 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के हमीरपुर में सड़क हादसा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और हमीरपुर की सीमा पर दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पंजाब नंबर की एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई कई अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं. बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे जो अमृतसर से बाबा बालकनाथ के दर्शन कर शाहतलाई लौट रहे थे. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचा और बचाव और राहत कार्य शुरू किया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज लोकसभा में पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन बिल, 2026 पेश करेंगे. इस बिल के जरिए पब्लिक एग्जामिनेशंस एक्ट, 2024 में बदलाव का प्रस्ताव रखा जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वेटलिफ्टर मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेलों के 65 किग्रा वर्ग में जीता रजत पदक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता.इसके साथ ही वेटलिफ्टिंग की तीनों स्पर्धाओं में भारत ने कम से कम एक पदक अपने नाम कर लिया. मुथुपांडी ने स्नैच में 126 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 160 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल भार 286 किग्रा रहा. मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिन बिदिन ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड के साथ कुल 299 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ने 282 किग्रा के कुल भार के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ