Manpreet Monica Singh: भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका में पहली महिला सिख जज बन गई हैं। मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी जज के रूप में शपथ ली है। बता दें कि मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ। अब वे अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं।
उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे।
मोनिका सिंह शपथ समारोह में कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए हम इसके लिए खुश हैं।”
और पढ़िए – मस्क का बड़ा खुलासा – अमेरिकी सरकार ने की थी पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की मांग
अमेरिका के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश रवि सैंडिल ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए वास्तव में एक बड़ा क्षण है। उन्होंने कहा, “जब वे किसी रंग के व्यक्ति को देखते हैं, तो वे जानते हैं कि उनके लिए संभावना उपलब्ध है। मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए एक राजदूत हैं।”
अमेरिका में पांच लाख सिख, ह्यूस्टन में 20 हजार
बता दें कि सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है। अमेरिका में अनुमानित 500,000 सिख हैं, जिनमें से 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि ये न सिर्फ सिख समुदाय बल्कि पूरे ह्यूस्टन के लिए भी गर्व का दिन है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
45 mins agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
3 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
5 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
6 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
6 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
9 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
9 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
9 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
22 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines