Manpreet Monica Singh: भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका में पहली महिला सिख जज बनीं

Manpreet Monica Singh
विज्ञापन

Manpreet Monica Singh: भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका में पहली महिला सिख जज बन गई हैं। मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी जज के रूप में शपथ ली है। बता दें कि मोनिका सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ। अब वे अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं।

उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे।

विज्ञापन

मोनिका सिंह शपथ समारोह में कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैं एच-टाउन (ह्यूस्टन का एक उपनाम) का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं, इसलिए हम इसके लिए खुश हैं।”

अमेरिका के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश रवि सैंडिल ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए वास्तव में एक बड़ा क्षण है। उन्होंने कहा, “जब वे किसी रंग के व्यक्ति को देखते हैं, तो वे जानते हैं कि उनके लिए संभावना उपलब्ध है। मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए एक राजदूत हैं।”

विज्ञापन

अमेरिका में पांच लाख सिख, ह्यूस्टन में 20 हजार

बता दें कि सिख धर्म दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा धर्म है। अमेरिका में अनुमानित 500,000 सिख हैं, जिनमें से 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि ये न सिर्फ सिख समुदाय बल्कि पूरे ह्यूस्टन के लिए भी गर्व का दिन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ