Indian Origin Doctor Fired From Bahrain Hospital Due To Anti Palestine Tweets: इजराइल-हमास के बीच चल रही जंग के बीच सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोग फिलिस्तीन के समर्थन में तो कुछ लोग इजराइल के समर्थन में दिख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फिलिस्तीन विरोधी पोस्ट करने पर बहरीन के एक अस्पताल में तैनात भारतीय मूल के डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहरीन के अस्पताल में काम करने वाले डॉ. सुनील राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ एक पोस्ट डाला, जिसमें इजराइल के लिए समर्थन व्यक्त किया गया था। कहा जा रहा है कि डॉक्टर राव के ट्वीट्स को एक सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से बहरीन अधिकारियों के ध्यान में लाया गया था।
रॉयल बहरीन अस्पताल ने जारी किया बयान
डॉक्टर राव के ट्वीट को ध्यान में लाए जाने के बाद रॉयल बहरीन अस्पताल ने एक्स पर एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि हमारे ध्यान में आया है कि डॉ. सुनील राव ने सोशल मीडिया पर ऐसे ट्वीट पोस्ट किए हैं जो हमारे समाज के लिए अपमानजनक हैं। हम पुष्टि करना चाहेंगे कि उनके ट्वीट और विचारधारा व्यक्तिगत हैं और अस्पताल की राय और मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। यह हमारी आचार संहिता का उल्लंघन है और हमने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है, तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
विवाद के जवाब में, डॉक्टर राव ने अपने बयानों की असंवेदनशीलता को स्वीकार करते हुए एक्स पर माफी जारी की। उन्होंने लिखा कि मैं उस बयान के लिए माफी मांगना चाहूंगा। वर्तमान घटना के संदर्भ में मेरा पोस्ट असंवेदनशील था। एक डॉक्टर के रूप में, सभी का जीवन मायने रखता है। मैं इस देश, इसके लोगों और इसके धर्म का गहराई से सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं पिछले 10 वर्षों से यहां हूं।
अस्पताल ने वेबसाइट से हटाई डॉक्टर राव की प्रोफाइल
फिलहाल, अस्पताल ने अपनी वेबसाइट से डॉ. राव की प्रोफाइल हटा दी है। डॉ. सुनील राव के ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार, वे लगभग 20 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे आंतरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ हैं। वे आंध्र मेडिकल कॉलेज और मंगलुरु में कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं।
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच बढ़ते संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के 5,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 7 अक्टूबर को इज़राइल के खिलाफ हमास के अचानक हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ है।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
2 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
3 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
3 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
11 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
15 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
19 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
19 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines