United Nations: भारत संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में अनुपस्थित रहा। वहीं, इसके बाद भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने गुरुवार को कहा कि भारत ने लगातार इस बात की वकालत की है कि मानवीय कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध को बढ़ाना किसी के भी हित में नहीं है। बल्कि युद्ध का एकमात्र उपाय है बातचीत।
अभी पढ़ें – Russia-Ukraine War: यूक्रेनी लड़की शूट कर रही थी… तभी ऊपर से आ गिरी मिसाइल, Video देख सहम जाएंगे आप
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कंबोज ने कहा कि भारत लगातार कहता है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त कर बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने के सभी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जिस वैश्विक व्यवस्था की सदस्यता लेता है वह अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान पर आधारित है।
आगे कंबोज ने कहा कि भारत युद्ध के बीच तनाव कम करने के उद्देश्य से ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। यूक्रेन में संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर बड़ी क्षति हुई है। विकासशील देश ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति बड़े स्तर पर प्रभावित हुई है। जिसके चलते यह जरूरी हो जाता है कि वैश्विक दक्षिण की आवाज सुनी जाए और उनकी वैध चिंताओं पर गौर किया जाए।
अभी पढ़ें – बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें भारतीय, संघर्ष बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की नींव को तोड़ रहा है। आज, बड़े और छोटे हर क्षेत्र के राष्ट्र, विभिन्न विचारधाराओं और सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया के अधिकांश देशों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर का बचाव करने के पक्ष में मतदान किया और यूक्रेन के क्षेत्र को रूसी सेना द्वारा जबरन अपने साथ मिलाने के उसके अवैध प्रयास की निंदा की।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines