बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें भारतीय, संघर्ष बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी

Russia Ukraine War

नई दिल्ली: बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें। यूक्रेन में मौजूद भारतीय अपनी जानकारी दूतावास को दें। यूक्रेन में भारतीय बेवजह बाहर न निकलें। कीव में भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी जारी की है। रूस व यूक्रेन के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद दूतावास ने यह एडवाइजरी जारी की है।

भारत ने रूस के क्रीमिया पुल पर हुए हमले पर सोमवार को चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति में कहा “भारत यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर बहुत चिंतित है। इस संघर्षों में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। इनमें आम नागरिकों की मौत हो रही है। भारतीय दूतावास ने सलाह दी है कि

यूक्रेनी शहर सोमवार को घातक रूसी हमलों से हिल गई। दोनों देशों में मिसाइल और रॉकेट हमले तेज हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि हमलों में महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जिससे यूक्रेन के कई क्षेत्रों में अब बिजली की कमी हो गई है। भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर तत्काल लौटने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है, “हम दोहराते हैं कि शत्रुता बढ़ाना किसी के हित में नहीं है। हम शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर तत्काल लौटने का आग्रह करते हैं।” भारत ने संघर्ष की शुरुआत के बाद से लगातार यह कायम रखा है कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान में टिकी हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ