Imran Khan Nephew Kidnapped: इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनको बीते दिन ही कुछ मामलों में राहत मिली थी, लेकिन इसी बीच उनके भांजे शाहरेज का अपहरण कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में शाहरेज की मां अलीमा खान उनको जेल से बाहर निकालने के लिए खुलकर समर्थन करती रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना परिवार पर लगातार दबाव बना रही है कि वे सार्वजनिक मंचों पर इमरान की रिहाई के पक्ष में बोलना बंद कर दें। बता दें कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त को इमरान खान को 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े 8 मामलों में जमानत दे दी है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान के बेटे पहुंचे कैलिफोर्निया, पिता की रिहाई की लगाई गुहार
इमरान खान का भांजा किडनैप
इमरान खान को एक तरफ राहत मिली है, तो दूसरी तरफ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अलीमा खान के बेटे और इमरान खान के भांजे शाहरेज खान का किसी ने अपहरण कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान की रिहाई के लिए उनका परिवार लगातार आवाज उठाता आया है। इसके चलते पाकिस्तान की सेना की तरफ से उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। अब अचानक से शाहरेज के गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर उसकी रिहाई को लेकर समर्थकों ने मोर्चा खोला हुआ है।
इमरान को मिली 8 मामलों में जमानत
इमरान खान को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त को राहत दी। उनको 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े 8 मामलों में जमानत मिल गई है। ये फैसला आने के बाद संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अब पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की रिहाई हो सकती है। हालांकि, वे अभी भी एक अलग भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता होने के चलते जेल में बंद ही हैं। इसी बीच उनके भांजे के गायब होने से पाकिस्तान की सियासत फिर से गर्मा गई है।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने नई पार्टी बनाई, जानें क्या रखा नाम?
संबंधित खबरें
कौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
1 hr agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
2 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
4 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
5 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
6 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
6 hrs ago'बहादुर, अनुभवी, सच्चा हीरो', PM मोदी ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू भी हुए मुरीद
8 hrs agoसैटेलाइट तस्वीरों में दिखी गाजा की तबाही, जहां नजर आते थे आलीशान घर; वहां अब सिर्फ मलबा और वीरान सड़कें
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines