Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

गर्म कार में 7 घंटे तक बैठा रहा बच्चा, 105 डिग्री पहुंचा बॉडी टेंपरेचर, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Hot Car Death Case : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गर्म कार में बैठे एक बच्चे की जान चली गई। वह करीब 7 घंटे तक गाड़ी में बैठा, जिससे उसके शरीर का तापमान 105 डिग्री पहुंचा और उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Jul 14, 2024 22:55
hot-car
सांकेतिक तस्वीर।

Hot Car Death Case : अगर आप अपनी गाड़ी में अपने बच्चे को छोड़कर चले जाते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपके बच्चे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना अमेरिका से सामने आई है, जहां 7 घंटे तक कार में बैठे बच्चे की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने बच्चे की सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि कार में कैसे हुई थी बच्चे की मौत?

पुलिस के सीनियर ऑफिसरों के अनुसार, 40 वर्षीय जुआनिता पिनन अमेरिका के ओमाहा में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। एक दिन वह अपने साथ में 5 साल के बेटे डायोनिसियो पेरेज को लेकर आई। उसने पार्किंग में अपनी एसयूवी खड़ी की और उसी में अपने बेटे को छोड़कर ब्यूटी पार्लर चली गई। बच्चा करीब 7 घंटे तक कार में बैठा रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 25 साल के युवा ने बिना दिल के काटे 555 दिन; क्या रहा कारण और कैसे मैनेज किया? हैरान कर देगा मामला

भीषण गर्मी की वजह से गर्म हो गई थी कार

---विज्ञापन---

भीषण गर्मी की वजह कार काफी गर्म हो गई थी, जिसमें वह बच्चा बैठा हुआ था। जब सौतेली मां लौटी तो देखा कि उसके बच्चे को तेज बुखार है। उसने अपने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के शरीर का तापमान 105 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : 30 बॉयफ्रेंड, रोज फूलों पर 70 लाख खर्च; पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को हो सकती है 20 साल की जेल

पुलिस ने सौतेली मां को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर बाल शोषण का आरोप लगाया गया। अगर वह इस मामले में दोषी पाई गई तो उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे की मौत दुर्घटना से हुई या फिर जानबूझकर की गई। सौतेली मां का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसे 2016 में धोखाधड़ी और चोरी के मामले में दोषी पाया गया था।

First published on: Jul 14, 2024 10:37 PM

संबंधित खबरें