---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

30 बॉयफ्रेंड, रोज फूलों पर 70 लाख खर्च; पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी को हो सकती है 20 साल की जेल

Carla Bruni-Nicolas Sarkozy News : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी अब मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ भी दो मामले दर्ज किए गए। अगर वह इन मामलों में दोषी पाई गईं तो उन्हें 20 साल की जेल हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन मामले में फंसीं कार्ला ब्रूनी?

---विज्ञापन---

Carla Bruni-Nicolas Sarkozy News : फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी सर्कोजी मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। कभी अपनी खूबसूरती से सुर्खियों में रहने वाली कार्ला ब्रूनी के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। उन्हें 20 साल जेल की सजा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि कार्ला ब्रूनी पर क्या आरोप लगे हैं?

कौन हैं कार्ला ब्रूनी?

---विज्ञापन---

इटली में जन्मी कार्ला ब्रूनी सिंगर के साथ-साथ सुपर मॉडल भी रह चुकी हैं। वह साल 2010 में अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी के साथ भारत भी आ चुकी हैं। उनके हुस्न के दीवाने भी कई लोग थे। कहा जाता है कि निकोलस सर्कोजी से शादी से कार्ला ब्रूनी के 30 बॉयफ्रेंड थे। इस वक्त वह सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं। कभी कार्ला ब्रूनी की तुलना ऑस्ट्रियाई राजकुमारी मैरी एंटोनेट से की जाती है। ब्रूनी ने मांग की थी कि राष्ट्रपति के विमान में ब्रेड बनाने की मशीन लगाई जाए। उनके प्रतिदिन फूलों पर 660 पाउंड खर्च होते थे।

यह भी पढे़ं : 1800 लोगों को नौकरी से निकालेगी कंपनी! CEO ने ओपन लेटर लिखकर बताई छंटनी करने की वजह

---विज्ञापन---

जानें कार्ला ब्रूनी पर क्या लगे हैं आरोप

कार्ला ब्रूनी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी के खिलाफ लगे आरोपों के गवाहों पर दबाव डालने की कोशिश की। यानी कार्ला ब्रूनी ने केस को प्रभावित करने की कोशिश की। 2007 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनके पति ने अवैध रूप से धन अर्जित की थी। सिंगर और पूर्व सुपर मॉडल ने इस मामले की जांच कर रही टीमों के साथ धोखाधड़ी की।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : 30 स्कूल स्टूडेंट्स की गोलियां मारकर हत्या, किंम जोंग ने कराया सामूहिक नरसंहार

दोष सिद्ध हुआ तो 20 साल हो सकती है जेल

---विज्ञापन---

इसे लेकर उनके खिलाफ गवाहों पर दवाब बनाने और धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। अगर दोनों ही मामलों में दोष सिद्ध हो जाता है तो ब्रूनी को 20 साल जेल की सजा हो सकती है। एक जुडिशल ऑफिसर का कहना है कि ब्रूनी अब अपने पति को छोड़कर केस से जुड़े किसी व्यक्ति से नहीं मिल सकती हैं। हालांकि, निकोलस सर्कोजी और कार्ला ब्रूनी को पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

First published on: Jul 13, 2024 08:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola