Viral Video: लैंडिग से पहले हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, सांसद और डिप्टी मेयर थे मौजूद

helicopter crash

नई दिल्ली: ब्राजील में लैंडिग से पहले हेलीकॉप्टर के हादसे का शिकार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लैंड कर रहा हेलीकॉप्टर बिजली की तारों से उलझ गया जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में सांसद और डिप्टी मेयर मौजूद थे। दोनों नेता समेत हेलीकॉप्टर पर सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में ब्राजील के सांसद हर्सिलियो अराउजो डिनिज़ और वालाडेरेस के डिप्टी मेयर डेविड बैरोसो के अलावा हेलीकॉप्टर में पायलट और एक अन्य कर्मचारी मौजूद था। राजनेता एक चुनावी प्रचार के बाद लौट रहे थे, तभी उनका हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि बिलजी की तार से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में भयंकर आग लग गई। हेलीकॉप्टर के हादसे का शिकार होने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अनुसार, बिजली लाइन से टकराने से पहले पायलट ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार नेताओं समेत चारों लोगों को मामूली चोट पहुंची है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ