World: बिजली की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरे श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु, ऊर्जा मंत्री ने सुझाया यह रास्ता 

srilanka protest

in Sri Lanka Buddhist monk and nuns protest against rising electricity prices

कोलंबो: श्रीलंका में बौद्ध भिक्षु और कैथोलिक नन बिजली की बढ़ती कीमतों के विरोध में कोलंबो की सड़कों पर उतरे गए हैं। हाथ में बैनर-पोस्टर लिए उन्होंने सड़कों पर रैली निकाली। वह बिजली के बढ़े हुए दोमों के विरोध में हैं। दाम बढ़ने के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी भी की। बता दें कि श्रीलंका महीनों के भोजन, ईंधन और दवा की कमी और गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौलर पैनलों का आयात होगा

उधर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा उच्च बिजली दरों को लेकर जताए गए विरोध के बाद श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचन विजेसेकरा ने कहा कि अब इस समस्या से निपटने के लिए पहला उपाय भारत या चीन से उधार लेकर सौलर पैनलों के आयात करना है। विजेसेकारा ने कहा हमें विदेशी मुद्रा की समस्या है। जिससे आयात के लिए भुगतान करना मुश्किल हो जाता है। एक समाधान हमें सोचना होगा कि भारत या चीन से एक क्रेडिट लाइन प्राप्त की जाए क्योंकि पैनल उनसे आयात किए जाते हैं।

विज्ञापन

21 हजार टन उर्वरक सौंपा था

इससे पहले भारत ने बताया था कि इस वर्ष उसने श्रीलंका को 4 बिलियन अमरीकी डालर की मदद दी है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा था कि श्रीलंका की वर्तमान आर्थिक कठिनाइयों में तेजी से समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अन्य द्विपक्षीय और बहुपक्षीय भागीदारों की भी वकालत की। उन्होंने कहा कि हमने प्रासंगिक मीडिया रिपोर्टों को देखा है। हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि भारत ने श्रीलंका के लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस वर्ष लगभग 4 बिलियन अमरीकी डालर की अभूतपूर्व द्विपक्षीय सहायता प्रदान की है। 22 अगस्त को भारत ने श्रीलंका को 21 हजार टन उर्वरक सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ