Giorgio Armani Death: फैशन दिग्गज जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया है। अरमानी का फैशन ब्रांड दुनियाभर में फेमस रहा है। मिलान के रेडी टू वियर दिग्गज अरमानी फैशन इंडस्ट्री में क्रांति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। फैशन हाउस के मुताबिक, उनका निधन घर पर हुआ। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। इटैलियन स्टाइल के दिग्गज डिजाइनर ने उन्हें दुनियाभर में ख्याति दिलाई। उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 23 हजार करोड़ रुपये है। अरमानी ग्रुप ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
जून में नहीं ले सके थे कार्यक्रम में हिस्सा
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। इसी के चलते जून में हुए मिलान मेन्स फैशन वीक में भी वे हिस्सा नहीं ले सके। खास बात यह है कि ये उनके करियर में पहली बार था जब उन्होंने अपने किसी कैटवॉक प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया। वह ‘री जियोर्जियो’ और किंग जियोर्जियो के नाम से मशहूर रहे।
हर बारीकी पर रखते थे नजर
अरमानी को अपने कलेक्शन के साथ फैशन शो के हर पहलू की बारीकी के लिए जाना जाता था। विज्ञापन से लेकर रनवे पर जाने से पहले मॉडलों के बालों को ठीक करने तक का काम करते थे। इतालवी फैशन डिजाइनर और अरबपति को दुनिया के सबसे अमीर एलजीबीटी व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते थे। 11 जुलाई 1934 को जन्मे अरमानी ने 1975 में अपनी कंपनी बनाई। इससे पहले वह जानी मानी फैशन कंपनी सेरुति के लिए काम कर चुके थे। फैशन के साथ ही कंपनी म्यूजिक, स्पोर्ट और लग्जरी होटल के लिए जानी जाती है। उन्हें रेड कार्पेट फैशन का दिग्गज भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए बदला था धर्म, फिर पति ने ही कर दिया मर्डर, पहचाना क्या?
डिपार्टमेंटल स्टोर में करते थे काम
नॉर्थ इटली के पियासेंजा में जन्मे अरमानी के पिता ट्रांसपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट थे। वह पहले मेडिकल फील्ड में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मिलान यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। तीन साल बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर सेना जॉइन कर ली। यहां उन्होंने एरिना में होने वाले शोज में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। सेना में दो साल की नौकरी के बाद उन्होंने डिपार्टमेंटल स्टोर में नौकरी की। जहां उन्हें मेन्सवियर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी मिली। यही से उन्होंने फैशन इंडस्ट्री के गुर सीखे। फिर सेरुति में नौकरी के बाद अपना ब्रांड स्थापित कर लिया। वह इस महीने मिलान फैशन वीक के दौरान फैशन हाउस के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। जियोर्जियो अरमानी की कोई संतान नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में मृदुल तिवारी को लगी चोट? Salman Khan के शो में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
55 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
2 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
10 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
17 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
17 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines