Bigg Boss 19 में मृदुल तिवारी को लगी चोट? Salman Khan के शो में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के घर में जबरदस्त ड्रामा चल रहा है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो को लेकर लोगों में जमकर चर्चा भी हो रही है। इस बीच शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19. image credit- Social media

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर चर्चा में है। शो में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि, शो से आई हालिया खबर ने फैंस और दर्शकों को थोड़ा परेशान कर दिया है। बिग बॉस 19 के घर में टास्क के दौरान मृदुल तिवारी को चोट लग गई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान मृदुल को लगी चोट

tellychakkar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क के बारे में घरवालों को बता रहे हैं। इसके बाद सभी घरवाले भागते नजर आते हैं और इस दौरान मृदुल तिवारी भागते हुए गिर जाते हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान जबरदस्त ड्रामा हुआ।

विज्ञापन

अभिषेक बजाज ने दिया धक्का!

कैप्शन में लिखा गया कि इस कड़ी टक्कर के दौरान अभिषेक बजाज ने कथित तौर पर मृदुल तिवारी को धक्का दे दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। इस हैरान करनी वाली घटना ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। प्रोमो वीडियो में मृदुल को परेशान देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है बसीर और अभिषेक आपस में बहस कर रहे हैं।

अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा?

हालांकि, मृदुल तिवारी के होंठ पर चोट लगी नजर आ रही है। वहीं, अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है, जो चर्चा में आ जाता है। शो में होने वाले टास्क के दौरान इस तरह की चीजें कई बार सामने आती रहती है। अब देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या होगा? और सलमान खान, ‘वीकेंड का वार’ पर इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ