इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए बदला था धर्म, फिर पति ने ही कर दिया मर्डर, पहचाना क्या?

Bollywood Actress Struggle: बॉलीवुड की फिल्में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सितारों की लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

Sayeeda Khan

Sayeeda Khan की दर्दभरी लाइफ। image credit- Social media

विज्ञापन

Bollywood Actress Struggle: हिंदी सिनेमा की अगर बात करें, तो इंडस्ट्री की कई कहानियां ऐसी हैं, जो दर्द से भरी हुई हैं। बॉलीवुड के अभिनेता हो या फिर अभिनेत्री… कुछ लोगों की जिंदगी की कहानी उनकी फिल्मों की तरह ही बेहद फिल्मी रही है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही हसीना की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी बॉलीवुड की किसी फिल्म के जैसी-सी रही। आइए जानते हैं इस कहानी के बारे में…

किस एक्ट्रेस की लाइफ रही दर्द भरी?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सईदा खान हैं। सईदा खान ने बेहद मेहनत की, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी, जिसकी वो हकदार थीं। सईदा ने अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए महज 11 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और इंडस्ट्री में आ गई थीं। अब अगर फिल्मी दुनिया में किसी ने कदम रख है, जो जाहिर है कि उनकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी ही और ऐसा ही कुछ हुआ सईदा के साथ।

विज्ञापन

फिल्मों के ऑफर मिलने बंद

एक पार्टी के दौरान डायरेक्टर एच.एस. रावैल से सईदा की मुलाकात हुई। इसके बाद सईदा ने कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और उनको लगा कि अब उनकी लाइफ बदल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सईदा को पहले तो कुछ फिल्मों का ऑफर मिला, लेकिन इसके बाद उन्हें ऑफर आने ही बंद हो गए। सईदा एक बड़ी स्टार बनना चाहती थी, लेकिन उनका ये सपना टूटता जा रहा था और इसलिए उन्होंने छोटे-मोटे रोल करना शुरू कर दिया।

प्रोड्यूसर बृज सदानाह से की शादी

सईदा की किस्मत बेहद खराब थी और कुछ टाइम के बाद उनकी लाइफ में एंट्री हुई प्रोड्यूसर बृज सदानाह की। बृज सदानाह ने सईदा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सईदा ने भी शादी के लिए हां कर दिया और उन्होंने बृज से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम सुधा सदानाह रख लिया, लेकिन सईदा की फूटी किस्मत यहां भी नहीं चमकी और उनकी शादी शक के तूफान से घिर गई।

पति ने ही उतारा मौत के घाट

सईदा के पति बृज को शक था की उनकी शादी से पहले ही सुधा की एक बेटी थी। सुधा और बृज की शादी से उन्हें दो बच्चे हुए थे, जिसमें बेटी नम्रता और बेटा कमल था। बृज का शक कम नहीं हुआ और उन्होंने कमल के 20वें जन्मदिन पर अपनी वाइफ सुधा, बेटी नम्रता और बेटे कमल पर गोली चला दी। इस दौरान कमल तो जैसे-तैसे बच गया, लेकिन सुधा और नम्रता की मौत हो गई। इसके बाद बृज ने खुद को भी गोली मार ली। इस तरह सईदा की कहानी खत्म हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ