कौन थे फाजिल खान? न्यूयॉर्क में ई-बाइक की बैटरी से लगी आग की घटना में गई जान

Who Was Fazil Khan Died In New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक ई-बाइक की लिथियम आयन बैटरी में हुए स्पार्क की वजह से लगी आग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान फाजिल खान के रूप में हुई है जो पेशे से पत्रकार थे और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डाटा रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहे थे।

Fazil Khan

Fazil Khan (Social Media)

विज्ञापन

Who Was Fazil Khan Died In New York : अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लग गई थी। इस घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान फाजिल खान (27) के रूप में हुई है। वह पेशे से पत्रकार थे। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने रविवार की सुबह कहा कि वह खान के परिवार के संपर्क में हैं और उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में डाटा रिपोर्टर थे फाजिल

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि न्यूयॉर्क में आग लगने की एक घटना में 27 साल के भारतीय नागरिक फाजिल खान की मौत की खबर से हम दुखी हैं। हम उनके परिवार को मित्रों के संपर्क में हैं। उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए हम हर संभव सहयोग कर रहे हैं। बता दें कि फाजिल खान एक डाटा रिपोर्टर के तौर पर कोलंबिया यूनिवर्सिटी में काम कर रहे थे।

कॉपी राइटर के तौर पर शुरू किया था करियर

फाजिल खान की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने कोलंबिया जर्नलिज्म स्कूल से ग्रेजुएशन की थी। यहां उन्हें स्कूल के ग्लोबल माइग्रेशन प्रोजेक्ट के लिए पोस्ट-ग्रेजुएट फेलो के तौर पर भी चुना गया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में बिजनेस स्टैंडर्ड के लिए कॉपी राइटर के तौर पर की थी। इसके अलावा उन्होंने भारत की राजधानी दिल्ली में सीएनएन-न्यूज18 के लिए करेस्पॉन्डेंट के तौर पर भी काम किया था।

विज्ञापन

लिथियम आयन बैटरी में स्पार्क से लगी थी आग

इसके बाद साल 2022 में आगे की पढ़ाई के लिए फाजिल खान न्यूयॉर्क चले गए थे। जिस हादसे में उनकी जान गई उसे लेकर न्यूयॉर्क के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि छह मंजिला इमारत में लगी आग की इस घटना में 17 लोग घायल हुए थे और फाजिल की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना एक ई-बाइक की लिथियम आयन बैटरी में स्पार्क की वजह से हुई थी। घायल हुए लोगों में से चार लोगों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ