---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुबई जाने के लिए मिलते हैं कितने तरह के वीजा? क्या होता है UAE का गोल्डन वीजा?

Dubai visa for Indians: दुबई जाने वाले भारतीयों को अलग-अलग तरह के वीजा दिए जाते हैं। बिजनेस वीजा सबसे कम अवधि 14 दिन के लिए दिया जाता है। इसके अलावा 48 घंटे से 180 दिन तक के लिए वीजा दिया जाता है। वहीं, एक गोल्डन वीजा होता है, जो यूएई जाने वाले लोगों को दिया जाता है। इस वीजा के बाद यूएई में पढ़ाई करने और काम करने की अनुमति होती है।

---विज्ञापन---

Dubai visa for Indians: दुबई जाने के लिए भारतीयों को अलग-अलग तरह के 9 वीजा दिए जाते हैं। हाल ही में दुबई ने इंडियंस को मल्टी-एंट्री वीजा देने का ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार 2023 में इंडिया से करीब 25 लाख टूरिस्ट दुबई गए थे। जबकि साल 2022 में यह संख्या 18 लाख थी। अब इस संख्या को बढ़ाने के मकसद से नए मल्टी-एंट्री वीजा देने का ऐलान किया है। जिससे टूरिस्ट का आवागमन सुगम हो और लोगों को कम समय में आसानी से वीजा मिल सके।

---विज्ञापन---

नए वीजा से 180 दिन तक दुबई में रह सकते हैं

जानकारी के अनुसार दुबई सबसे कम अवधि 14 दिन के लिए बिजनेस वीजा देता है। वहीं, नया मल्टी-एंट्री वीजा पांच साल के लिए मान्य होगा। इसमें खास बात यह है कि अप्लाई करने के दो से पांच दिन के अंदर यह वीजा दे दिया जाएगा। मल्टी एंट्री वीजा मिलने से शख्स लगातार 90 दिन दुबई में रह सकता है। इस वीजा को एक साल में दो बार ले सकते हैं यानि मल्टी एंट्री वीजा से एक साल में कुल 180 दिन तक दुबई में रह सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

दुबई जाने के लिए मिलते हैं ये वीजा

जानकारी के अनुसार दुबई जाने के लिए भारतीयों को सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा, मल्टीपल एंट्री टूरिस्ट वीजा, टूरिस्ट चाइल्ड वीजा, सिंगल एंट्री टूरिस्ट एक्सप्रेस वीजा, टूरिस्ट चाइल्ड एक्सप्रेस वीजा, बिजनेस वीजा, 48 घंटे के लिए ट्रांजिट वीजा और 96 घंटे के लिए ट्रांजिट वीजा दिया जाता है।

---विज्ञापन---

सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा और मल्टीपल एंट्री टूरिस्ट वीजा 30 से 60 दिन की अवधि के लिए मिलते हैं। टूरिस्ट चाइल्ड वीजा 30 दिन, बिजनेस वीजा 14 दिन के लिए मिलता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यूएई किन लोगों को देता है गोल्डन वीजा

साल 2019 में यूएई ने गोल्डन वीजा देने की शुरुआत की थी। गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में पढ़ाई और काम करने की अनुमति होती है। जानकारी के अनुसार यह वीजा 5 से 10 वर्षों के लिए होता है। हाल ही में Super-30 के संस्थापक आनंद कुमार को गोल्डन वीजा दिया गया था। यह वीजा खासतौर पर अभिनेता, डॉक्टर, एथलीट, वैज्ञानिक आदि लोगों को दिया जाता है। इंडिया में शाहरुख खान, सलमान खान, सोनू सूद, पृथ्वीराज सुकुमारन आदि लोगों पर गोल्डन वीजा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दुश्‍मन नहीं, बाइडेन का ‘कमांडर’ बना मुसीबत

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी की मौत

First published on: Feb 24, 2024 07:23 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola