अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी की मौत, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने की जांच की मांग 

Swati Maliwal ने कहा कि सिएटल में अमेरिकी पुलिस वाहन चालक डेव की गाड़ी से जाह्नवी टक्कर लगी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जाकर गिरी। वह बुरी तरह चोटिल हुई थी और उसने मौके पर ही दमतोड़ दिया था। राज्यसभा सांसद के अनुसार अमेरिकी प्रशासन ने मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Swati maliwal

स्वाति मालीवाल।

विज्ञापन

Rajya Sabha MP Swati Maliwal: अमेरिका में भारतीय छात्रा जाह्नवी कांडुला की मौत के मामले में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने जांच की मांग की है। राज्य सभा सांसद ने शुक्रवार को छात्रा की मौत के मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। अपने पत्र में छात्रा की मौत के मामले में लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की। राज्यसभा सांसद के अनुसार मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि 23 वर्षीय जाह्नवी कांडुला को 23 फरवरी 2023 को सिएटल में अमेरिकी पुलिस वाहन चालक डेव की गाड़ी से टक्कर लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक कॉल पर जा रहा था आरोपी

जानकारी के अनुसार डेव ड्रग ओवरडोज की कॉल अटेंड करने जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय ऑफिसर डेव की गाड़ी की रफ्तार करीब  120 किमी प्रति घंटा थी। गाड़ी से टक्कर लगने के बाद जाह्नवी 100 फीट दूर जाकर गिरी थी। उसने मौके पर ही उसने दमतोड़ दिया। राज्यसभा सांसद ने कहा अब तक आरोपी ऑफिसर पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वह अमेरिकी प्रशासन से मामले में जांच और आरोपी पर जल्द सख्त कार्रवाई करने की मांग करती हैं।

डैशकैम फुटेज में ऑफिसर डेनियल औडेरे का बयान

जानकारी के अनुसार सिएटल पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए डैशकैम फुटेज में ऑफिसर डेनियल औडेरे द्वारा सड़क हादसे को हल्के में लेते हुए दर्शाया गया है। स्वाति मालीवाल के अनुसार ऑडेरे वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं-बस एक चेक लिखो। 11000 डॉलर, वह 26 साल की थी, उसकी इतनी ही कीमत थी। राज्यसभा सांसद ने विदेश मंत्री को लिखा अपना पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। अपने पत्र में राज्यसभा सांसद ने USA की न्यायिक प्रणाली की लापरवाही पर कहा कि किंग काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस द्वारा ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने के निर्णय से न केवल जाह्नवी का परिवार दुखी है बल्कि इससे सभी भारतवासियों को दुख पहुंचा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ