हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिग ब्यूटीफुल बिल विवाद के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, एलन मस्क के लिए कही बड़ी बात

Donald Trump Elon Musk Controversy: ट्रंप और मस्क के बीच चल रहे “बिग ब्यूटीफुल बिल” विवाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सलाहकार एलन मस्क को महान व्यक्ति बताया है। मस्क हमेशा अच्छा करते रहे, यही मेरी इच्छा है।

विज्ञापन

Donald Trump Elon Musk Controversy: डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं। मगर एक समय था जब व्हाइट हाउस की रणनीति में एलन मस्क की अहम भूमिका मानी जाती थी। आज वही मस्क ट्रंप की टैक्स नीति को खुली चुनौती दे रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़गे लगे थे। मगर अब दोनों के हालात थोड़े सुधरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल,  हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि पूर्व सलाहकार मस्क एक “महान व्यक्ति” है। बता दें कि मस्क का सलाहकार के रूप में कार्यकाल मई 2025 तक ही था। हालांकि, व्हाइट हाउस ने उनकी विदाई के बाद दोनों के बीच का विवाद और गहरा गया क्योंकि मस्क ने बाहर निकलते ही ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल बिल” द्वारा टैक्स डिडक्शन वाले फैसले पर अपनी आपत्ति जताई थी।

ट्रंप ने की मस्क की तारीफ

फॉक्स न्यूज से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पूर्व एडवाइजर के लिए कहा- “मुझे लगता है कि वह एक वंडरफुल पर्सनालिटी हैं। मैंने उनसे ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि एलन मस्क एक अच्छे व्यक्ति हैं और मुझे पता है कि वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह एक स्मार्ट इंसान हैं और उन्होंने वास्तव में मेरे साथ प्रचार किया। लेकिन वह थोड़ा परेशान हो गए, जो उचित नहीं था”।

ये भी पढ़ें- ईरान के फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर कैसे किया हमला? ट्रंप ने इसे बताया ‘मक्खन’

विज्ञापन

क्यों हुआ था दोनों के बीच विवाद?

इस सवाल के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप बोलते हैं कि “दोनों के बीच का विवाद इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों की अनिवार्यता पर था। ईवी अनिवार्यता, उनके लिए एक मुश्किल डिसीजन हो सकता है, मगर मैं नहीं चाहता हूं कि सभी के पास  इलेक्ट्रिक कार हो।” साथ ही, वे कहते हैं कि मस्क जीओपी बिल के खिलाफ थे। उनका दावा था कि इससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी। हम दोनों सोशल मीडिया पर हैं, जहां पर इस वजह से तल्खी और ज्यादा बढ़ गई।

एपस्टीन फाइलों का विवाद

हालांकि, इस विवाद के साथ-साथ ट्रंप और मस्क के बीच एपस्टीन फाइल्स को लेकर भी विवाद हुआ। दोनों ने इसके बारे में भी पोस्ट्स शेयर किए, जिसे बाद में हटाया गया। वहीं, मस्क ने बिग ब्यूटीफुल बिल के बारे में एक्स पर लिखा था कि यह पूरी तरह से पागल बनाया जाने वाला बिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘ट्रंप और नेतन्याहू को जान से मार दो’, ईरान के शिया नेता ग्रैंड अयातुल्ला शिराजी का फतवा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola