Earthquake Tremors in Mayanmar: भूकंप के झटकों से धरती एक बार फिर हिली है। म्यांमार में देररात भूकंप के जोरदार झटकों से लोगों में अफरातफरी मच गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर दौड़े आए, क्योंकि उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलने लगे थे, बर्तन तक गिर गए थे।
भूकंप रात करीब एक बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। वहीं इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 106 किलोमीटर की गहराईमें मिला। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने इसकी पुष्टि की और बताया कि म्यांमार में इस हफ्ते की शुरुआत में भी 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे पहले दिसंबर में 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया था
अफगानिस्तान और फिलीपींस में भी आया था भूकंप
बता दें कि म्यांमार के अलावा अफगानिस्तान, तिब्बत और फिलीपींस में भूकंप आया था। फिलीपींस में 2 बार भूकंप के झटके लगे। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान (PHIVOLCS) ने भूकंप की पुष्टि की थी और बताया था कि पहली बार 5.4 और दूसरी बार 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया। एक बुलेटिन जारी करके भूकंप को लेकर लोगों को अलर्ट किया था। भूकंप का केंद्र लेयटे प्रांत के सैन फ्रांसिस्को शहर में धरती के नीचे 6 मील यानि करीब 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोगों के घरों की छतों और दीवारों में दरारें आ गईं। कई शहरों में सड़कों में भी दरारें आने की खबर मिली। एक नेशनल हाईवे की सड़क दरक गई, इसलिए हाईवे को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। सैन फ्रांसिस्को के पुलिस प्रमुख बार्नी कैपिग ने पूरे शहर में जवानों को तैनात करके लोगों पर नजर रखने को कहा। भूकंप से दहशत में आए लोग पूरा दिन खुले आसमान के नीचे समय बिताते दिखे। पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को उनके घर भेजा।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
41 mins agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 hr agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
3 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
4 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
5 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
8 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
10 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
11 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
11 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines