---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, अफगानिस्तान में भी आया 4.2 की तीव्रता वाला Earthquake

Earthquake Tremors: भूकंप के झटकों से आज फिर धरती हिली है। बीती रात से आज सुबह तक बंगाल की खाड़ी और 3 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप विज्ञानियों ने लोगों को अलर्ट किया है।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors News: भूकंप के झटकों से धरती आज एक बार फिर हिल गई है। बीती रात से अब तक 4 देशों में भूकंप के झटके लगे। ताजा भूकंप अफगानिस्तान में आया, जहां सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 140 किलोमीटर की गहराई में मिला है। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 3 देशों में भी भूकंप आ चुका था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, देररात चीन में भूकंप के झटके लगे। आधी रात के बाद बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि चारों जगहों पर भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप विज्ञानी हालातों पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह भूकंप विज्ञानियों ने दी है, क्यों छोटे-छोटे भूकंप बड़े भूकंप का अलर्ट हो सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कहां कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) की पोस्ट के अनुसार, चीन में बीती रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। आधी रात के करीब 11 बजकर 7 मिनट पर म्यांमार में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 40 किलोमीटर की गहराई में मिला। आधी रात के बाद 12 बजकर 45 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में 4.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 55 किलोमीटर की गहराई में मिला। अलसुबह 3 बजकर 47 मिनट पर तिब्बत में भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2025 06:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola