म्यांमार और थाईलैंड के बाद अब जापान में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी, जिससे हड़कंप मच गया। क्यूशू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए और लोग दहशत में आ गए। धरती डोलते ही लोग अपने घरों से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 तीव्रता रही।
जापान के क्यूशू आईलैंड में मंगलवार की रात को भी भूकंप आया था। इसके एक दिन के बाद 2 अप्रैल को शाम 7.34 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। अधिकांश लोग अपने घरों के अंदर ही थे, अचानक से उनके घरों से सामान और बिल्डिंग हिलने लगी। इस पर लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।
यह भी पढ़ें : म्यांमार जैसे भूकंप से निपटने को कितना तैयार है भारत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
भूकंप से जापान को कोई नुकसान नहीं
भूकंप के झटके से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है। हालांकि, जापान में भूकंप आना कोई नहीं बात नहीं है। वहां की सरकार ने ऐसे इंतजाम कर रखे हैं कि भूकंप आने के बाद भी नुकसान नहीं पहुंचता है।
म्यांमार में 3000 से अधिक लोगों की मौत
आपको बता दें कि पिछले दिनों म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप आया था, जिससे दोनों देशों को काफी नुकसान पहुंचा। म्यांमार में 7.7 तीव्रता से आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई, जहां मरने वाले लोगों की संख्या 3000 के पास पहुंच गई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। वहीं, थाईलैंड के बैंकॉक में 30 मंजिला बिल्डिंग ढेर हो गई थी, जिसके मलबे में दबने से 10 लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें : भूकंप से हिली लद्दाख की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
7 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
11 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
11 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
18 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
19 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
20 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
20 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines