भूकंप से हिली लद्दाख की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

लद्दाख में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले म्यांमार में भूकंप अपना रौद्र रूप दिखा चुका है।

Earthquake | Chile | Alaska

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

हाल ही में थाईलैंड-म्यांमार में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। अब भारत में भी भूकंप आने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लद्दाख के लेह में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शाम 5.38 बजे भूकंप आया। बताया जा रहा है कि हल्के भूकंप से धरती हिली। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोग भयभीत हो गए थे लेकिन अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

अरुणाचल प्रदेश में भी आया था भूकंप

वहीं सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप आया था। दोपहर दो बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह एक हल्के तीव्रता वाला भूकंप था, रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन हाल ही में जिस तरफ म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद तबाही मची, उससे अब लोग भूकंप के नाम से कांपने लगे हैं।

विज्ञापन

म्यांमार में मची तबाही

बता दें कि म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची जिसमें 2700 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि 4521 लोग घायल हैं। मौत का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। म्यांमार के सैन्य नेता मिन आंग ह्लाइंग ने मंगलवार को एक संबोधन में कहा कि मरने वालों की संख्या 2,719 तक पहुंच गई है और जिसके 3,000 से अधिक होने की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4,521 लोग घायल हुए हैं और 441 लापता हैं।

विज्ञापन

वहीं सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपनी बुनियादी जरूरतों, स्वच्छ पानी, खाने के सामान को लेकर भी परेशान हैं। जबकि बड़ी संख्या में जवान जीवित बचे लोगों का पता लगाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। भारत ने भी म्यांमार में बड़ी संख्या में सहायता भेजी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ