हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'देर होने से पहले डील कर लो…', ईरान का सबसे बड़ा पुल उड़ाने के बाद ट्रंप की धमकी- और भी बहुत कुछ होना बाकी

ट्रंप ने इस हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘अभी भी वक्त है, समझौता कर लो. वरना उस देश में कुछ भी नहीं बचेगा जो कभी एक महान देश बन सकता था.’

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को ‘बहुत देर होने से पहले’ डील करने की चेतावनी दी है. यह चेतावनी तब आई जब गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले रणनीतिक B1 हाईवे पुल को हवाई हमले में पूरी तरह तबाह कर दिया गया. यह पुल 136 मीटर ऊंचा है और इसे मिडिल ईस्ट की इंजीनियरिंग की बेहतरीन मिसाल के तौर पर बताया जाता है.

ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर इस हमले का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक जोरदार धमाके के साथ ईरान का यह सबसे बड़ा पुल आग के गोले और धुएं के गुबार में तब्दील हो जाता है. ट्रंप ने इस हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा है, ‘अभी भी वक्त है, समझौता कर लो. वरना उस देश में कुछ भी नहीं बचेगा जो कभी एक महान देश बन सकता था.’ साथ ही कहा कि अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है.

हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी देश ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह हमला अमेरिकी वायुसेना ने किया है. दूसरी ओर, इजरायली सेना (IDF) ने इस बारे में जानकारी होने से इनकार किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए 60 देशों की हुई ‘महाबैठक’, जानिए- भारत ने क्या कहा?

ईरान लगातार दाग रहा मिसाइलें

भले ही ट्रंप दावा कर रहे हों कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. गुरुवार को भी ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलों की बौछार जारी रखी. ईरान के इन हमलों ने यह साबित कर दिया है कि वह अभी भी पूरे क्षेत्र में किसी भी लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अमेरिका के F-15 जेट को चकमा देकर तबाही मचा गया ईरान का शाहेद ड्रोन! सामने आया VIDEO

होर्मुज बना ईरान का ‘ब्रह्मास्त्र’

इस युद्ध में ईरान का सबसे बड़ा हथियार होर्मुज स्ट्रेट पर उसकी मजबूत पकड़ है. दुनिया के कुल तेल व्यापार का 20 प्रतिशत इसी रास्ते से गुजरता है, जिसे ईरान ने फिलहाल बंद कर रखा है. इस ग्लोबल एनर्जी क्राइसिस को देखते हुए ब्रिटेन ने 60 से अधिक देशों के साथ बैठक की है ताकि इस रूट को खोला जा सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola