हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पुल-पावर प्लांट पर गिराएंगे बम, अगर…', ट्रंप ने ईरान को फिर दी बड़ी धमकी

ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब युद्ध खत्म करने की कोशिशें नाकाम हो गई हैं और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं रात हमले किए हैं.

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और बड़ी धमकी दी है. बुधवार को सोशल मीडिया ट्रूथ पर ट्रंप ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट में किसी भी जहाज पर ईरान ने हमला किया तो अमेरिका ईरान में एक पुल या पावर प्लांट पर बम गिराएगा.

उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘अब से, जब भी ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी दूसरे हथियार से हमला करेगा, तो अमेरिका एक पुल या पावर प्लांट पर बम गिराकर उसे नष्ट कर देगा. इस निशाने के चपेट में राजधानी तेहरान के पास या उसके अंदर के पुल या पावर प्लांट भी आ सकते हैं.’

ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है जब युद्ध खत्म करने की कोशिशें नाकाम हो गई हैं और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वीं रात हमले किए हैं. अमेरिका और ईरान के अधिकारी होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपने विवाद पर अड़े हुए हैं. यह रूट ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए अहम है, यहां से दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस सप्लाई होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : लगातार 11वीं रात ईरान पर बरसे अमेरिकी बम, युद्ध और होर्मुज संकट से एक बार फिर बढ़ी दुनिया की टेंशन

साथ ही अमेरिकी सेना ने कहा कि उसके हालिया ऑपरेशन में ईरान की सैन्य क्षमताओं से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा हमने ईरान के सैन्य ऑपरेशन सेंटर्स, समुद्री क्षमताओं, एयरक्राफ्ट हैंगर, ड्रोन स्टोरेज सुविधाओं और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है, ताकि होर्मुज में कमर्शियल शिपिंग के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कम किया जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फूट, विद्रोह, साजिश… क्या ईरान में फिर होगा सत्ता परिवर्तन, अपनों के ही निशाने पर क्यों हैं विदेश मंत्री और राष्ट्रपति?

बता दें, वाशिंगटन ने ईरान पर आरोप लगाया है कि उसने पिछले तीन महीनों में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले 30 से ज्यादा कमर्शियल जहाजों पर हमले किए हैं. यह जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए थे. तेहरान ने जवाब में इजराइल और उन खाड़ी देशों पर हमले किए जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola