हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को भी जल्द सुलझाएंगे…' मलेशिया में बोले डोनाल्ड ट्रंप

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रप की 5 दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को एशिया के थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए.

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रप की 5 दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को एशिया के थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए. डॉनाल्ड ट्रंप द्वारा पद संभालने के बाद विदेश में यह सबसे लंबा प्रवास है और एशिया का पहला दौरा है. इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप कुआलालंपुर में शुरू हो रहे आसियान (ASEAN) सम्मेलन में भाग लेंगे.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को भी जल्द सुलझाएंगे

थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में युद्धविराम समझौते पर साइन किए. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने बीते 8 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराएं हैं. उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को भी जल्द सुलझाएंगे. ट्रंप ने कहा कि यह उन आठ युद्धों में से एक था जिन्हें उनके प्रशासन ने सिर्फ आठ महीनों में खत्म किया है यानी औसतन हर महीने एक युद्ध खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में शुरू हुआ एक संघर्ष बाकी है. उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों को जानता हूं. पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों बहुत अच्छे लोग हैं. मुझे यकीन है, इसे भी मैं जल्द सुलझा दूंगा.’ कहा कि हालांकि ये काम संयुक्त राष्ट्र (UN) को करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा को झटका, विज्ञापन विवाद के चलते लगाया 10% एक्स्ट्रा टैरिफ, व्यापार वार्ता भी कैंसिल

विज्ञापन

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने किया ट्रंप का धन्यवाद

राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने विस्तारित युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत समर्पण के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हथियार हटाने और युद्धबंदियों को मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. यदि यह घोषणा पूरी तरह लागू हुई, तो यह स्थायी शांति की नींव रखेगी. मलेशिया के बाद ट्रंप जापान, दक्षिण कोरिया के बुसान का भी दौरा करेंगे.

यह भी पढ़ें- ‘1 नवंबर से चीन पर 155% टैरिफ लगाया जाएगा’, राष्ट्रपति ट्रंप ने हैवी टैरिफ लगाने की बताई वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola