Trump Planning for Venezuela Oil: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में घुसकर निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थन से डेल्सी रोड्रिगेज वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गईं. वहीं मादुरो की सरकार का पतन करने के साथ ही अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल भंडार को भी अपने कंट्रोल ले लिया.
अब अमेरिका उस तेल भंडार के जरिए कमाई करने की फिराक में है, इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने देशों को डील ऑफर करना शुरू कर दिया है. उन्होंने चीन को एक ऑफर दिया है और चीन को ऑफर देते समय उन्होंने भारत को लेकर भी एक दावा किया है कि भारत अब ईरान की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा और इसके लेकर समझौता कर लिया गया है.
#WATCH | US President Donald J Trump says, "China is welcome to come in and make a great deal on oil… We've already made a deal. India is coming in, and they're going to be buying Venezuelan oil as opposed to buying it from Iran. So, we've already made the concept of the… pic.twitter.com/278HCUHg5V
— ANI (@ANI) February 1, 2026
भारत को बताया वेनेजुएला के तेल का खरीदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयरफोर्स-1 में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चीन का स्वागत है, वे तेल खरीद पर एक शानदार समझौता करने के लिए आ सकते हैं. हमने पहले एक समझौता कर लिया है. भारत भी इसमें शामिल हो रहा है और वे ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे तो हमने समझौते की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली है.
राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक भारत ईरान और रूस से दूरी बना रहा है और वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है. ग्लोबल ट्रेड के नियमों और तरीके में बदलाव, प्रतिबंधों और अमेरिका के टैरिफ दबाव के बीच भारत कच्चे तेल के लिए सस्ते और आसान सोर्स तलाश रहा है. चीन भी चाहे तो ऐसा कर सकता है और किसी भी डील के लिए स्वागत है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों को झटका, इजरायल ने फिर किया गाजा में हमला, बमबारी में बच्चों समेत 32 की मौत
तेल खरीदने के बदले टैरिफ घटाने का ऑफर
बता दें कि गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 2 बड़ी रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स हैं, जो रोजाना 14 लाख बैरल कच्चे तेल की प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखती हैं. भारत ने अमेरिका से वादा किया है कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद में कटौती करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने मार्च 2025 में वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इन देशों में भारत भी शामिल हैं.
फिर अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया और 3 जनवरी को उन्हें उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया. वहीं अब अमेरिका ने भारत को ऑफर दिया है कि वह रूस से तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है, बदले में उस पर लगा टैरिफ घटा दिया जाएगा. चर्चा है कि यह ऑफर स्वीकार कर लिया गया है.










