डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों को झटका, इजरायल ने फिर किया गाजा में हमला, बमबारी में बच्चों समेत 32 की मौत

Israel Air Strike in Gaza: इजरायल ने गाजा में भीषण हमला किया है. आज तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है, जिसमें बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई है, यानी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा सीजफायर कराने और गाजा को फिर से बसाने के लिए बोर्ड ऑफ पीस बनाने के बावजूद इजरायल गाजा पर हमले कर रहा है.

Israel Air Strike

इजरायल उधर गाजा में हमले कर रहा है, इधर अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए उकसा रहा है.

Air Strike in Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा में शांति स्थापित करने का दुनियाभर में ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं इजरायल गाजा में हमले करके उनके शांति स्थापना के मंसूबों पर पानी फेर रहा है. जी हां, इजरायल ने गाजा में फिर एयर स्ट्राइक की है. सीजफायर का ऐलान करने के बाद इजरायल कई बार गाजा में हमले कर चुका है और बीती रात फिर गाजा में इजरायली सेना ने हवाई हमले किए, जिसमें बच्चों और पुलिसकर्मियों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बमबारी में 3 बच्चियों की भी हुई मौत

गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार, इजरायल ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है और करता आ रहा है, लेकिन नुकसान की खबर गाजा से आती है. कहा जा रहा है कि इजरायल की सेना ने शनिवार को गाजा में जमकर बम बरसाए, जिसमें बाद जगह-जगह लाशें पड़ी मिलीं. बमबारी में एक परिवार की 3 बच्चियों की मौत हुई है. लोगों के मकानों, जंग में विस्थापितों हुए लोगों के तंबुओं को नुकसान पहुंचा है. वहीं कुछ बम पुलिस स्टेशन पर भी गिरे, जिसके चलते कई पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है.

इजरायल ने गाजा पर लगाया आरोप

वहीं इजरायल कहा कहना है कि शुक्रवार को इजरायल के राफाह में हमास के लड़ाकों से मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद हमास के एक कमांडर को गिरफ्तार किया गया था. युद्धविराम का उल्लंघन इजरायल ने किया गाजा ने किया है. राफाह में एक सुरंग से 8 बंदूकधारी निकले और सेना के जवानों पर हमला किया. राफाह युद्धविराम के तहत इजरायली सेना के कंट्रोल में है, लेकिन हमास के लड़ाके इस पर वापस कब्जा चाहते हैं, इसलिए वे राफाह में तैनात इजरायली सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं.

विज्ञापन

पुलिस थाने पर इजरायल की बमबारी

गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में स्थित शेख रदवान पुलिस स्टेशन पर इजरायली सेना ने बमबारी की, जिसमें पुलिस थाने के 5 कर्मियों समेत 13 लोगों की जान चली गई. खान यूनिस में विस्थापित लोगों के टेंट तबाह हो गए हैं और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. समर अल-अतबाश नामक शख्स ने बताया कि 3 भतीजियां खेल रही थीं और अब उनकी लाशें वहां पड़ी हैं. अगर युद्धविराम हो चुका है तो फिर हमले क्यों किए जा रहे हैं, क्या इसका जवाब मिल सकता है?

विज्ञापन

युद्धविराम का लगातार हो रहा उल्लंघन

बता दें कि युद्धविराम के बावजूद इजरायली सेना के हमले में 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. बदले की कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीनी लड़ाकों ने 4 इजरायली सैनिकों की हत्या की. वहीं इजरायली सेना का हमला उस समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिस्र और गाजा के बीच राफाह बॉर्डर को फिर से खोलने जा रहे हैं. ऐसे में गाजा-इजरायल की ओर से अब युद्धविराम का उल्लंघन किया जाना राष्ट्रपति ट्रंप के शांति प्रयासों को बड़ा झटका साबित हो सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ