डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को लेकर कही बड़ी बात, नहीं करेंगे बात, बोले- खो चुके हैं दिमाग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। हाल ही में ट्रंप ने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया कि वे अब उनसे बात नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें लगता है कि मस्क का दिमाग खराब हो गया है।

Elon-Musk-Donald-Trump

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बीच रिश्ते तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि वे अब मस्क से बात नहीं करना चाहते क्योंकि ऐसा लग रहा है कि एलन मस्क का दिमाग खराब हो गया है। ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन वे बातचीत के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। ट्रंप ने एलन मस्क को “वह आदमी जिसका दिमाग खराब हो गया है” कहकर संबोधित किया। यह बयान दोनों के बीच बढ़ती तनातनी का संकेत है।

बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद और नाराजगी

यह झगड़ा एक बिल को लेकर शुरू हुआ, जिसका नाम है ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ इस बिल की वजह से एलन मस्क बहुत गुस्से में हैं, क्योंकि इसके लागू होने से इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर मिलने वाली टैक्स की छूट खत्म हो गई। इससे एलन मस्क की कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले एलन मस्क की बहुत मदद की थी, लेकिन अब जब यह बिल पास हो गया, तो एलन मस्क उनसे नाराज हो गए हैं। एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें इस बिल के बारे में पहले से कुछ भी नहीं बताया गया था और यह बिल आधी रात को चुपचाप पास कर दिया गया। अब दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और लड़ाई और बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को चेतावनी दी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एलन मस्क को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर एलन मस्क ने सरकारी कामों और सब्सिडी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई, तो सरकार उनके सारे कॉन्ट्रैक्ट और फंडिंग बंद कर सकती है। ट्रंप ने लिखा कि एलन मस्क की कंपनियों को मिलने वाले अरबों-खरबों रुपये की सरकारी मदद रोकना, देश के पैसे बचाने का सबसे आसान तरीका है। इसके जवाब में एलन मस्क ने भी धमकी दी है कि उनकी कंपनी स्पेसएक्स, अब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक अपनी सेवाएं देना बंद कर सकती है। स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल, अंतरिक्ष यात्रियों और सामान को ISS तक पहुंचाने का जरूरी हिस्सा है। इसलिए एलन मस्क की यह धमकी बहुत गंभीर मानी जा रही है।

बढ़ती तनातनी से टूटते जा रहे रिश्ते

अब इस पूरे झगड़े के बाद ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती टूटने के कगार पर पहुंच गई है। पहले ये दोनों एक-दूसरे की खूब तारीफ करते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। उनके इस झगड़े का असर सिर्फ उनकी दोस्ती पर ही नहीं, बल्कि अमेरिका की राजनीति और अंतरिक्ष से जुड़ी कंपनियों पर भी पड़ सकता है। अभी तक ऐसा कोई इशारा नहीं है कि दोनों बात करने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में उनका झगड़ा और भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ