मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के 48 शीर्ष नेताओं को एक साथ खत्म कर दिया गया है.
फॉक्स न्यूज ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि हमें कितनी कामयाबी मिल रही है, एक ही बार में 48 नेता मारे गए. अभियान बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है.’ ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब ईरान अपने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के शोक में डूबा हुआ है.
डुबो दिए 9 जहाज – ट्रंप
साथ ही ट्रंप ने कहा कि US मिलिट्री ने ईरान के नौ नेवी जहाजों को डुबो दिया और ईरान के नेवी हेडक्वार्टर को भी आंशिक तौर पर तबाह कर दिया. ट्रंप ने सोशल नेटवर्क ट्रूथ पर लिखा है, ‘मुझे अभी पता चला है कि हमने ईरान के 9 नेवी जहाजों को तबाह कर दिया है और डुबो दिया है, उनमें से कुछ काफी बड़े और जरूरी थे.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम बाकियों के पीछे जा रहे हैं – वे भी जल्द ही समुद्र की तलहटी में तैर रहे होंगे! एक अलग हमले में, हमने उनके नेवी हेडक्वार्टर को काफी हद तक तबाह कर दिया. इसके अलावा, उनकी नेवी बहुत अच्छा कर रही है!’
3 US सर्विस मेंबर मारे गए
U.S. सेंट्रल कमांड ने रविवार सुबह बताया कि ईरान ऑपरेशन के तहत तीन U.S. सर्विस मेंबर मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा, कई अन्य लोगों को मामूली चोट आई है, उन्हें ड्यूटी पर वापस लाया जा रहा है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ता खतरा
अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट के देशों में दहशत का माहौल है. क्योंकि ईरान पहले ही कतर, यूएई और जॉर्डन जैसे देशों पर मिसाइलें दाग चुका है. ईरान इन देशों में मौजूद अमेरिका सैन्य अड्डों पर हमला कर रहा है.
संबंधित खबरें
साइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
1 hr agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
3 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
3 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
4 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
7 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
7 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
20 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे?
21 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को छूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines