हाईवे पर कुत्ता दौड़ा रहा था कार; पुलिस ने ड्राइवर सीट पर फोकस किया कैमरा तो नहीं हुआ विश्वास

Slovakia News, World News, Dog Drive Car, Viral News
विज्ञापन

Dog Drive Car on Highway Owner Fined: हाईवे पर स्कोडा की एक तेज रफ्तार कार जा रही थी। स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को डाइवर सीट पर कैमरा जूम करना पड़ा। इसके बाद पुलिस को जो दिखा वो हैरान कर देने वाला था, क्योंकि ड्राइवर सीट पर एक कुत्ता स्टेयरिंग व्हील को संभाल रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार के मालिक का चालान काटा है।

इस स्पीड में थी कार

जानकारी के मुताबिक ये मामला पश्चिमी स्लोवाकिया के स्टेरुसी गांव का है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार कुत्ता 6.8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से कार को चला रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुलिस के रडार पर कुत्ते की तस्वीर आई तो अधिकारियों को खुद पर विश्वास नहीं हुआ, जिसमें कोई इंसान नजर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन

कार मालिक पर लगाया जुर्माना

उधर कार के 31 वर्षीय मालिक ने दावा किया कि गाड़ी चलाते समय कुत्ता उसकी गोद में कूद गया था, लेकिन फुटेज देखने पर पुलिस को कार के अंदर अचानक कोई और नजर नहीं आया। यातायात उल्लंघन के लिए अधिकारियों की ओर से उन पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि प्रेसनोट में जुर्माने की राशि बताई नहीं गई है। साथ ही इस बात का भी उल्लेख नहीं किया गया कि कुत्ता कार चलाए तो क्या सजा या जुर्माना है।

जीवन को खतरे में डाल सकते हैं जानवर

यहां तक कि गाड़ी चलाते समय एक छोटा जानवर भी आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। इसी तरह की स्थिति में कोलोराडो के एक व्यक्ति ने मई में ट्रैफिक स्टॉप पर अपने कुत्ते के साथ स्थानों की अदला-बदली करके अपनी कानूनी परेशानियों से बाहर निकलने की कोशिश की।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ