11 लोग स्कूल बस ने कुचले; मरने वालों में 5 स्टूडेंट्स, जानें भीषण हादसा कहां और कैसे हुआ?

School Bus Accident: चीन में आज एक स्कूल में भीषण हादसा हुआ है। स्कूल बस ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

China School Bus Crushed Students Parents

प्रतीकात्मक तस्वीर।

School Bus Crushed Students Parents: चीन में भीषण हादसा हुआ है। एक स्कूल बस ने बच्चों और उनके अभिभावकों को कुचल दिया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में आज सुबह हुआ, जब स्कूल बस बच्चों को उतारकर वापस जा रही थी कि अचानक बैलेंस बिगड़ गया और बस स्कूल के एंट्री गेट पर ही भीड़ में घुस गई। अभिभावक बच्चों को छोड़ने स्कूल आए हुए थे, जिन्हें बस ने कुचल दिया। अनियंत्रित बस का आतंक देखकर मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं बस दीवार से टकराकर रुक गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक 11 बच्चे और अभिभावक दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे ने याद दिलाया साल 2017 का हादसा

डोंगपिंग काउंटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत के ताइअन शहर में हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बस स्कूली बच्चों को उतारकर वापस जा रही थी कि अचानक बैलेंस बिगड़ गया। पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बस का बैलेंस बिगड़ने और हादसा होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जिनके मुताबिक एक बड़ी ग्रे कलर की बस डैमेज हालत में खड़ी है। बगल में लोग सड़क पर घायल अवस्था में लेटे हुए बच्चों को संभाल रहे हैं। उनके कपड़े खून से सने हुए हैं। बता दें कि साल 2017 में शानदोंग प्रांत के पूर्वी शहर वेइहाई में एक हादसा हुआ था। एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सुरंग के अंदर आग का गोला बन गई थी। हादसे में ड्राइवर, 6 चीनी बच्चे और 5 दक्षिण कोरियाई बच्चे जिंदा जलकर मारे गए थे। वहीं अब इस हादसे ने उस हादसे की यादें लोगों के जेहन में ताजा कर दीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ