China Landslide: चीन के सिचुआन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मजदूरों ने बताया- मलबे के साथ कैसे ढहा छात्रावास?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

China Landslide: चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में रविवार को पहाड़ गिरने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ग्लोबल टाइम्स ने एक स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि घटना के बाद पांच लोग लापता है। हादसे में बचे लोगों ने हादसे की वीभत्सता के बारे में बताया तो रोंगटे खड़े हो गए।
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लेशान में एक वन क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के जिन्कौहे जिले के योंगशेंग टाउनशिप के एक वन फार्म में सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि खोज और बचाव के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ेंः अमरीका में Google, Meta और Snapchat पर स्कूल ने दर्ज कराया मुकदमा, कहा- बच्चों को बीमार बना रहे हैं
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, विशेष बचाव उपकरणों से लैस 180 से ज्यादा बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि ग्लोबल टाइम्स चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख समाचार पत्र पीपुल्स डेली के तहत एक दैनिक अखबार है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक ग्रामीण के अनुसार, अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया। इसकी चपेट में एक छात्रावास आ गया और मलबे के साथ ढह गया।
एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि वहां बहुत से स्थानीय लोग भी काम कर रहे थे। बताया गया है कि प्रभावित लोग अन्य स्थानों से यहां आए थे। उन्होंने कहा कि बस्ती का रास्ता ढहने के बाद आवागमन भी बंद हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी 14 लोगों के बारे में ही सूचना मिल पाई है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
ये भी पढ़ेंः Rahul Gandhi In US: ‘एक तरफ गांधी, दूसरी ओर गोडसे…’, न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों से बोले राहुल गांधी
साल की शुरुआत में उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तमाम लोग लापता हुए थे। वहीं, पिछले साल सितंबर में बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी। इस बीच दक्षिण-पश्चिम चीन के पहाड़ी इलाकों में आए तेज भूकंप के बाद 82 लोगों की मौत हो गई थी।
इसके अलावा 2017 जून में, दक्षिण-पश्चिम चीन में एक पहाड़ी गांव में हुए भारी भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग लापता हो गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: