---विज्ञापन---

देश angle-right

PM Modi Israel Visit: द्विपक्षीय वार्ता, प्राइवेट डिनर, संसद में संबोधन… इजरायल दौरे पर PM मोदी का क्या है पूरा प्लान?

PM Modi Israel Visit: पीएम मोदी अपने कार्यकाल में दूसरी बार इजरायल जा रह हैं। इससे पहले वह जुलाई 2017 को इजरायल दौरे पर गए थे। पीएम के स्वागत के लिए इजरायल के संसद रंगीन लाइटों से सज गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

PM Modi Israel Visit: प्रधान मंत्री मोदी आज से इजरायल दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा दो दिनों का रहेगा। मीडिया ईस्ट में अस्थिर माहौल के बीच पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। एक्सपर्ट इसे भारत की बढ़ती धमक बता रहे हैं, वहीं सुपर पॉवर शक्ति कहे जाने वाले देशों की नजर भी इस दौरे पर है। दो दिनों तक पीएम मोदी इजरायल में रहेंगे। इस दौरान वह इजरायल की संसद को भी संबोधित करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं पीएम मोदी का इजरायल प्लान।

बता दें कि पीएम मोदी अपने कार्यकाल में दूसरी बार इजरायल जा रह हैं। इससे पहले वह जुलाई 2017 को इजरायल दौरे पर गए थे। वर्तमान में भारत और इजरायल के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि, जल प्रबंधन तथा पीपल टू पीपल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में मजबूत रणनीतिक साझेदारी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इजरायल में ‘मोदी मैजिक’! तिरंगे की रोशनी में नहाई वहां की संसद, ‘नमस्ते’ लिखकर अखबारों ने किया स्वागत

पीएम मोदी 25 फरवरी को इजरायल पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद पीएम मोदी आज ही इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के सम्मान में पीएम नेतन्याहू ने प्राइवेट डिनर का आयोजन किया है। दोनों नेता द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

---विज्ञापन---

करीब 9 साल बाद ये इजरायल की उनकी दूसरी यात्रा होगी। यह दो दिवसीय यात्रा रक्षा, सैन्य तकनीक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है। यात्रा के दौरान Hexagon गठबंधन पर क्या बात होती है इस पर नजर रहेगी। ये गठबंधन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा प्रस्तावित 6 देशों का समूह है। इसका उद्देश्य कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ पश्चिम एशिया में आर्थिक, कूटनीतिक व सुरक्षा सहयोग बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री मोदी आज भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे इजराइली संसद Knesset को सम्बोधित करेंगे। Netanyahu ही नहीं बल्कि Israel के विपक्ष के नेता Yair Lapid ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का स्वागत किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है PRAHAAR, भारत की पहली नेशनल एंटी टेरर पॉलिस लॉन्च, जानें अब आतंकियों से कैसे निपटेगी केंद्र सरकार?

First published on: Feb 25, 2026 07:26 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola